अंगना म शिक्षा 3.0 के तहत विकासखण्ड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

अंगना म शिक्षा 3.0 के तहत विकासखण्ड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

गरियाबंद/आज विकासखंड गरियाबंद के हाई स्कूल नहरगांव में अंगना में शिक्षा 3.0 के तहत एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में 30 संकुलो के संकुल समन्वय एवं प्रत्येक संकुल से एक शिक्षक- शिक्षिका सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा विगत वर्षों पर कार्य कर रहे सभी शिक्षिकाओं के कार्यों की सराहना करते हुए स्कॉच अवार्ड की बधाई एवं इस सत्र में किए जाने वाले गतिविधियों को पूरी तन्मयता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए गए। आज के इस कार्यक्रम में प्राथमिक शाला नहरगांव की माताएं भी सम्मिलित हुई। माताओ ने बहुत अच्छे ढंग से अपने अनुभव की बातें रखी। प्रशिक्षण संबंधी सभी कार्यक्रमों की जानकारी स्पष्ट रूप से दिया गया। साथ ही माह जनवरी फरवरी, मार्च में होने वाले गतिविधि को माताओ के द्वारा कराकर बताया गया। गतिविधि कुर्सी दौड़ एवं बातें, रिंग फसाना उपस्थित संकुल समन्वयको को एवं शिक्षिकाओं को बहुत ही अच्छा लगा। ट्रेनर के द्वारा 25 अप्रैल को मनाये जाने वाले पढ़ई तिहार के बारे में भी प्रमुख रूप से बताया गया, जिसमें माताआंे का मेला लगाकर एवं नौ काउंटर लगाकर अंगना मां शिक्षा का आयोजन किया जाना है। इस प्रशिक्षण में डीएमसी, एपीसी, बीआरसी,पीएमयू और अन्य उपस्थित थे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0