परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन नामांकन 12 जनवरी तक

परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन नामांकन 12 जनवरी तक

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

गरियाबंद 10 जनवरी 2024/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी तनाव से दूर रखने हेतु सत्र 2023-24 हेतु लोकप्रिय कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा का सप्तम चरण जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाना संभावित है। इसके अंतर्गत कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी, शिक्षक तथा अभिभावक इस कार्यक्रम में 05 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का उत्तर देकर अपना ऑनलाइन नामांकन करेंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2024 निर्धारित की गई है। परीक्षा पे चर्चा में रजिस्ट्रेशन अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करने के लिए इनोवेट इंडिया के वेबसाईट पर जाना होगा। नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर परीक्षा पे चर्चा 2024 लिंक में जाकर अपना नाम, मोबाईल नम्बर, ई-मेल आदि की जानकारी अंकित करना होगा।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

वस्तुनिष्ठ प्रश्न प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक एक्जाम वारियर व सामान्य ज्ञान पर आधारित होंगे। नामांकन के साथ-साथ विद्यार्थी, शिक्षक एवं अभिभावक प्रधानमंत्री से अपने पूछे जाने वाले प्रश्न भी प्रेषित कर सकते है। चयनित प्रश्नों का उत्तर प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा पे चर्चा पर आयोजित जीवंत कार्यक्रम में दिया जावेगा। समस्त नामांकित प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रेषित किया जायेगा। इस हेतु वेबसाईट लिंक ी
जजचेरूध्ध्पददवअंजमपदकपंण्उलण्हवअण्पदध्चचमध्2024 के माध्यम से समस्त जिलों के सभी विद्यालयों से शत-प्रतिशत नामांकन किया जाना है। सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा अभिभावकों का शत प्रतिशत नामांकन करवाना है। विद्यार्थियों का नामांकन समूह में शिक्षकों द्वारा भी किया जा सकता है। नामांकन कार्य में व्यावसायिक शिक्षा के प्रशिक्षको एवं आई सी टी के डिजी मित्रों का सहयोग भी लिया जा सकता है। कोचिंग कक्षाओं के प्रतिभागियों का भी नामांकन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये है।