Advertisement

नरवा ट्रीटमेंट से बढ़ा ढाई हजार हेक्टेयर से अधिक सिंचित क्षेत्र

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  वर्षा जल को संग्रहित कर आस-पास के भूमि के जल स्तर को बढ़ाने तथा सिंचित रकबा में बढ़ोत्तरी के उद्देश्य से जिले के नरवा (नाला) में संरचना निर्मांण कर उपचारित करने से करीब 2 हजार 820 हेक्टेयर सिंचित रकबा में बढ़ोत्तरी हुई है। नरवा, गरवा, घुरवा और बड़ी योजना के घटक नरवा के तहत जिले के  सभी 7 जनपदों में 70 नरवा का उपचार पूर्ण कर करीब 65 हजार हेक्टेयर क्षेत्र उपचारित हुआ है।
कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जिले में नरवा विकास एवं उपचार के कार्य किये जा रहे है। अब तक 350 नरवा चयनित कर 12 करोड 9 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। अब तक 70 नरवा उपचार के कार्य पूरा हो गया है तथा शेष 280 नरवा विकास कार्य प्रगति पर है।
उल्लेखनीय है कि नरवा विकास के तहत वर्षा जल को संचित करने के लिए गांव के आस-पास बहने वाले नाले में कई स्थानों पर छोटे-छोटे संरचना का निर्माण  किया जा रहा है। गांव के आस-पास के नरवा में जनपद पंचायत तथा जंगलों के नरवा में वन विभाग द्वारा संरचना का निर्मांण कराया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47