Advertisement

किसान न्याय योजना की राशि मिलने से परिवार को मिला संबल लक्ष्मी प्रसाद को मिला 7 हजार 812 रुपए की पहली किश्त

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किश्त की राशि मिलने से किसान खरीफ की खेती की तैयारी के लिए जुट गए है। इस राशि से खाद-बीज खरीदी सहित अन्य तैयारी करने में मदद मिल रही है। अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सरगंवा निवासी किसान लक्ष्मी प्रसाद ने किसान न्याय योजना के पहली किश्त की राशि मिलने पर सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस राशि से खरीफ फसल की तैयारी में मदद मिलेगी।
लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि गर्मी में बाड़ी लगाकर सब्जी की खेती करते हैं । सब्जी विक्रय से मिली आय से खरीफ खेती की तैयारी में काम आता है। लेकिन इस बार लॉकडाउन लगने के कारण सब्जी का उचित मूल्य नही मिल पाया और नुकसान उठाना पड़ा। इस बीच राज्य शासन के द्वारा पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी किसान न्याय योजना की राशि मिलने से खेती किसानी में मदद मिलेगी। किसान ने बताया कि किसान न्याय योजना के तहत पहली किश्त की राशि 7 हजार 812 रुपये मिला है। उन्होंने लगभग 40 क्विंटल धान सरगंवा सोसाइटी में बेचा था। संयुक्त परिवार होने के कारण आर्थिक तंगी से किसान न्याय योजना ने राहत दी है। खेती किसानी ही जीविकोपार्जन का मुख्य स्रोत है। किसान न्याय योजना की राशि मिलने से जिले के किसानों में हर्ष व्याप्त है। किसान आलम सिंह ने आगे बताया कि उनके पास करीब 4 एकड़ खेती की जमीन है जिसमे खरीफ सीजन में धान की खेती करते हैं। इस वर्ष समिति में करीब 42 क्विंटल धान समर्थन मूल्य में बेचा है।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा वर्ष 2020-21 हेतु किसान न्याय योजना की पहली किश्त की राशि का अंतरण बीते 21 मई को उनके बैंक खातों में अंतरण कर दिया गया है। इस वर्ष किसान न्याय योजना के तहत कोदो, कुटकी, रागी, दलहन, तिलहन, सुगंधित धान की खेती तथा पपीता, मुनगा और बांस लगाने किसानों को प्रोत्साहित करने कृषि आदान के द्वारा 9 से 10 हजार रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। इसके लिए किसानों को 30 सितंबर 2021 तक किसान न्याय योजना पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47