Advertisement

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रय पर सतत् कार्यवाही

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रय पर सतत् कार्यवाही

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

दुर्ग 11 जनवरी 2024/जिले के आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा वर्ष 2023-24 में माह दिसम्बर 2023 तक अवैध शराब के परिवहन, धारण, चौर्यनयन एवं विक्रय पर सतत् कार्यवाही करते हुए देशी मदिरा 1060.44 लीटर, विदेशी मदिरा 625.21 लीटर, 4630 लीटर महुआ शराब, 116405 किलोग्राम महुआ लाहन, 2.25 किलोग्राम गांजा, कुल 20 वाहन जिसमें 18 दोपहिया वाहन तथा 02 चारपहिया वाहन जप्त किया गया, जिसका कुल बाजार मूल्य 87 लाख 24 हजार 11 रूपये है। इन प्रकरणों में कुल 38 आरोपियों को जेल दाखिला करवाया गया है।
सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल से मिली जानकारी अनुसार विभाग द्वारा 11 जनवरी 2024 को दोपहर 2.30 बजे अवैध शराब की सूचना के आधार पर मड़ौदा बाजार थाना नेवई के पास आरोपी मनोज कुमार लहरे निवासी खुर्सीपार भिलाई तथा दीपक चन्दन, निवासी सुपेला भिलाई की तलाशी पर आरोपियों के कब्जे से एक सफेद बोरे में रखे कार्टून से 12 बोतल मैवडावल नम्बर 1 व्हिस्की, प्रत्येक बोतल में 750 एम.एल. कुल मात्रा 9 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर लिया जाकर प्रकरण की विवेचना की जा रही है। विभाग द्वारा अवैध शराब के धारण, विक्रय एवं परिवहन पर नियंत्रण तथा रोकथाम हेतु बार, होटल, ढाबों के साथ-साथ बस स्टेशनों, रेल्वे स्टेशनों, पारम्परिक एवं मुख्य मार्गों में लगातार गश्त एवं जांच की कार्यवाही की जा रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57