Advertisement

शासकीय योजनाओं से भारती और उनके परिवार की संवरी जिंदगी

शासकीय योजनाओं से भारती और उनके परिवार की संवरी जिंदगी

विशेष पिछड़ी जनजाति समूह की भारती को बिहान, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और शौचालय का मिला लाभ

उत्तर बस्तर कांकेर,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बिहान योजना के माध्यम से नरहरपुर विकासखंड के ग्राम मावलीपारा निवासी विशेष पिछड़ी जनजाति समूह की कमार जाति की श्रीमती भारती मरकाम के जीवन स्तर में काफी सुधार हुआ है। बिहान योजना के तहत समूह से जुड़कर वह आत्मनिर्भर होकर कार्य कर रही हैं और शासकीय योजनाओं का लाभ उठाते हुए वे और उनका परिवार पहले से बेहतर तरीके से जीवन-यापन कर रहे हैं।
जिला पंचायत में आयोजित प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची श्रीमती भारती ने बताया कि वे पहले बांस से परंपरागत रूप से टोकरी, चटाई सहित अन्य उत्पाद बनाने का कार्य करती थी। इससे उन्हेंं आय भी कम प्राप्त होती थी। प्राप्त आय से मुश्किल से घर-परिवार का खर्चा चल पाता था। लेकिन जब से वे गांव के तिरंगा स्वसहायता समूह से जुड़ी हैं तबसे उन्हें बिहान योजना के तहत बहुत लाभ मिला है और आय में भी बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने बताया कि बिहान योजना के तहत समूह को प्राप्त राशि से सभी सदस्य बांस से कई उत्पाद बनाने का भी कार्य करती हैं। अब वे परंपरागत उत्पाद के अलावा कई बहुपयोगी और सजावटी कलाकृति भी बनाती हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

इससे अब बिक्री बढ़ने से आय में भी वृद्धि हुई है। भारती ने बताया कि उन्हें अब महीने के लगभग पांच हजार रुपए की आमदनी प्राप्त हो रही है। उन्होंने बताया कि बिहान योजना के अलावा उनके कच्चा मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का हो गया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत उन्हें गैस चूल्हा भी मिला है। इससे उन्हें जंगल से लकड़ी लाने के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ती और धुंए से भी मुक्ति मिली है। साथ ही घर में शौचालय बन जाने से खुले में शौच सहित अन्य परेशानियों से भी छुटकारा मिला है। श्रीमती भारती ने इन सभी शासकीय योजनाओं से लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05