Advertisement

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भवन में शिफ्ट होंगे अन्य कार्यालय

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भवन में शिफ्ट होंगे अन्य कार्यालय

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

दुर्ग/ संभागीय मुख्यालय दुर्ग स्थित ऐसे संभागीय कार्यालय जो वर्तमान में किराये के भवनों में संचालित हो रहे हैं, वे जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के नवनिर्मित भवन जो रिक्त है, वहां शिफ्ट होंगे। संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर की अध्यक्षता में आज आयुक्त कक्ष में संभागीय स्तर पर कार्यालयों की उचित व्यवस्था के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी भी सम्मिलित हुई। वर्तमान में संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं दुर्ग संभाग, क्रेडा और छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा क्षेत्रीय कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग भवन में शिफ्ट होंगे। बैठक में भवन किराया एवं अन्य सुविधाओं पर चर्चा हुई, तत्पश्चात् भाड़ा नियंत्रक अधिकारी को किराये की दर निर्धारित करने कहा गया। इसी प्रकार संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिला उद्योग भवन का अवलोकन करने भी कहा गया है। बैठक में अपर कलेक्टर गोकुल रावटे, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के मुख्य महाप्रबंधक हरिश सक्सेना, संयुक्त पंजीयन सहकारी संस्थाएं मुकेश ध्रुव सहित लोक निर्माण, क्रेडा एवं स्थानीय संपरीक्षा निधि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57