Advertisement

रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अफसरों की नियुक्ति

रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अफसरों की नियुक्ति

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

दुर्ग/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने राज्य के शासकीय राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत 07 दुर्ग लोकसभा निर्वाचन के लिए अधिसूचित पदनाम के अनुरूप सुचारू रूप से कार्य संपादन हेतु रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 07 दुर्ग के रिटर्निंग अधिकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी होगी। इसी प्रकार विधानसभावार क्रमशः 62 पाटन के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पाटन दीपक कुमार निकुंज, 63 दुर्ग ग्रामीण के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) दुर्ग श्री मुकेश रावटे, 64 दुर्ग शहर के लिए अपर कलेक्टर दुर्ग अरविन्द कुमार एक्का, 65 भिलाई नगर के लिए अपर कलेक्टर दुर्ग गोकुल रावटे, 66 वैशाली नगर के लिए संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी तथा 67 अहिवारा के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) धमधा श्री विनय कुमार सोनी को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57