Advertisement

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कार्यालय में 19 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कार्यालय में 19 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

गरियाबंद / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, द्वारा कार्यालय परिसर गरियाबंद में शुक्रवार 19 जनवरी को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निजी प्रतिष्ठान- फायर, सेफ्टी एवं डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट भिलाई दुर्ग द्वारा फायरमैन, सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाईजर, अग्निशमन ड्राइवर (हेवी लाइसेंस), के 160 रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जायेगी। निजी प्रतिष्ठान में रोजगार के इच्छुक ऐसे आवेदक, जो न्यूनतम 8वीं, 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा फायर सेफ्टी, डिप्लोमा स्नातक की योग्यता रखते हों, वे दो पासपोर्ट साईज फोटो एवं समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी अंकसूची, प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित स्थान, तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प का लाभ उठावें। प्लेसमेंट कैम्प के संबंध में कार्यालयीन दूरभाष क्र. 07706-241269 में संपर्क कर सकते हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM