Advertisement

युवा अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2024 के लिये कर सकते हैं आवेदन

युवा अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2024 के लिये कर सकते हैं आवेदन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूरजपुर/17 जनवरी 2024/ भारतीय सैन्य बलों में अग्निवीर भर्ती 2024 हेतु आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल साइट www-joinindianarmy-nic-in के माध्यम से 17 जनवरी 2024 से भारतीय वायु सेना तथा 08 फरवरी 2024 से प्रारंभ की जा रही है। इच्छुक आवेदक अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र में जाकर www-joinindianarmy-nic-in ऑनलाइन पंजीयन करा सकते है। इसके अंतर्गत अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेडर्स मेन, अग्निवीर सामान्य ड्यूटी महिला मिलिट्री पुलिस इत्यादि पर शामिल है। जिसके लिए अलग-अलग शैक्षणिक और शारीरिक योग्यता का निर्धारण किया गया है।
भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती 2024 की सामान्य जानकारी – ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन 8 फरवरी से 21 मार्च 2024 तक, वेबसाइट www-joinindianarmy-nic-in फेज (चरण -1) – ऑनलाईन कम्प्यूटर आधारित लिखित परीक्षा, फेस (चरण -2) – भर्ती रैली एवं चिकित्सा परीक्षण, आयु दिनांक 31.10.2024 को 17(1/2) वर्ष से 21 वर्ष तक।
अग्निवीर भर्ती संक्षिप्त परिचय – अग्निपथ नामक सेना बल भर्ती हेतु भारत सरकार की योजना, इस योजना के तहत भर्ती होने वाले युवा अग्निवीर कहलाते है। प्रथमतः चार वर्षों के लिए भर्ती। चार वर्ष उपरांत 75 प्रतिशत अग्निवीर सेना से सेवा मुक्त परन्तु अर्धसैनिक बलों एवं राज्य पुलिस बलों में नियोजन के अवसर 25 प्रतिशत अग्निवीर को पुनः भारतीय सेना बल में आगे के लिए नियुक्ति। भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन भर्ती दो चरणों में – कम्प्यूटर आधारित लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण एवं चिकित्सा परीक्षा आयोजित की जाती है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47