Advertisement

अधिक से अधिक लोगों को शासकीय योजनाओं से करें लाभान्वित – बोडखे

अधिक से अधिक लोगों को शासकीय योजनाओं से करें लाभान्वित – बोडखे

गरियाबंद/ भारत सरकार के संयुक्त सचिव एवं जिला प्रभारी विकसित भारत संकल्प यात्रा योजना पंकज बोड़खे ने छुरा के सर्किट हाउस में विकसित भारत संकल्प योजना के नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि देश भर में चलाये जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा योजना का लक्ष्य केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को दिलाना है। इन प्रमुख योजनाओं में आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट योजना, जल-जीवन मिशन, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना प्रमुख है। इन योजनाओं से जुड़े सभी पात्र हितग्राहियो को इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके इसके लिए अधिकारी योजना बनाकर और आपसी समन्वय से काम करें। सम्बंधित विभागीय अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि जो भी कार्य किये जा रहे उनकी रिपोर्टिंग पोर्टल पर अनिवार्य रूप से करें क्योंकि केन्द्र स्तर पर योजनाओं के संतृप्तीकरण के आधार पर जिलों को रैंकिंग दी जायेगी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

संयुक्त सचिव बोड़खे ने कहा कि संकल्प यात्रा के तहत अधिक से अधिक लोगों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। साथ ही शिविर के दौरान स्वास्थ्य जांच, सिकल सेल एवं एनीमिया का भी स्क्रीनिंग की जाए। साथ ही आयुष्मान कार्ड हेतु पात्र हितग्राही वार एवं परिवारवार नीति अपनायें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव ने बताया कि विगत छः माह में जिले में लगभग 90 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड, आजीविका मेला के माध्यम से 17 करोड़ का ऋण एवं 45 हजार से अधिक का लोगों को घर पहुंच पेंशन का लाभ प्रदान किया गया है। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती यादव द्वारा भी विकसित भारत संकल्प यात्रा की रूपरेखा, उसके क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारी के लिए दिवस प्रभारी व वेन प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति की गई है। इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी सुधीर चन्द्र गुरू, जनपद सीईओ अमजद जाफरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM