अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन से लाभांवित होगें प्रदेशवासी

अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन से लाभांवित होगें प्रदेशवासी

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

जिले के राम भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बीजापुर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा केबिनेट की बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय से प्रदेशवासियों में खुशी एवं हर्ष का माहौल है। केबिनेट के इस ऐतिहासिक निर्णय से आम जनमानस में नई उमंग देखने को मिल रही है। हर जगह यही चर्चा है कि अब हम भी अयोघ्या जायेगें राम लला के दर्शन पाएंगे । रामलला दर्शन योजना के बारे में जनमानस से चर्चा करने पर लोगों ने बडे उत्साह के साथ अपनी प्रतिक्रियाए दी। बड़े बुजुर्ग से लेकर बच्चों ने मंदिर, गली-मोहल्लों चौक-चौराहे सभी जगह राम नाम की गंगा से बह रही है। सभी राममय हो गये है। मानस मंडलियों, पुजारियों, धर्म सेवकों, स्वयं सेवकों द्वारा सभी सनातनियों को 22 जनवरी 2024 के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु वृद्धस्तर पर अभियान चलाकर लोगों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उपरोक्त संबंध में जिले के वरिष्ठजन, प्रबुद्धजन, पुजारी, मानस मंडली के प्रतिनिधी, स्वंय सेवकों, सनातनियों की बैठकों का दौर चालू है। हाल ही में शिव मंदिर, गायत्री मंदिर बीजापुर में राम सेवकों की बैठक का आयोजन कर भजन कीर्तन कर प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन जिले में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने हेतु घर-घर संपर्क अभियान स्थापित कर आंमत्रण हेतु अक्षत के चावल, श्रीराम मंदिर का छाया चित्र एवं आमंत्रण पत्र बाटने का कार्य किया जा रहा है। मंदिरों की साफ-सफाई का कार्य, सड़को, चौक चौराहों, दुकानों को भगवा रंग में सजाने का कार्य किया जा रहा है। जिला बीजापुर में 22 जनवरी 2024 को शिव मंदिर में सुबह 8ः00 बजे सुदरकांड पाठ का आयोजन, उसके बाद हवन पूजन, 12 से 02 बजे भजन, कीर्तन एवं भंण्डारे का आयोजन महादेव तालाब स्थल पर आयोजन है उसके पश्चात् 03 बजे से ढोल- नगाड़े एवं डीजे के साथ प्रभु श्रीराम की शोभा यात्रा निकाले जाने की भव्य तैयारी जोरों पर है। मुख्य सड़क को भगवा रंग में डूबो दिया गया है, घर-घर दीपक जलाकर फिर से बड़ी दिवाली मनाने की तैयारी है। आम जनता से अपील की गई है की आप भी इस पुनित कार्य में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करें।