Advertisement

अधजली महिला की लाश की शिनाख्त की अपील, ईनाम भी घोषित

अधजली महिला की लाश की शिनाख्त की अपील, ईनाम भी घोषित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – चौकी कन्डरका थाना बेरला अंतर्गत ग्राम नेवनारा के लोर नदी के पास 18 जनवरी को रायपुर-बेरला मुख्य मार्ग से 50 मीटर दूर कच्ची सड़क में एक अज्ञात महिला की अधजली शव मिली है। जिसकी उम्र 20 से 35 वर्ष की लग रही है। प्रथम दृष्टया मृतिका की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से जला देना प्रतीत हो रहा है। मामले में हत्या का अपराध कायम कर विवेचना की जा रही है। मृतिका की पहचान, उसके परिजनों की तलाश हेतु हर सम्भव प्रयास किए जाने के बावजूद शिनाख्त (पहचान) नहीं हो सकी है। अतः अदम शिनाख्त शव (अज्ञात मृतिका) की पहचान एवं उसके परिजनों की पतासाजी के लिए जिला इश्तहार जारी किया गया है। साथ ही इस मामले के अज्ञात फरार आरोपी/ आरोपीगणों की युक्तियुक्त सूचना देने (जिससे उसे विधिपूर्वक गिरफ्तारी की जा सकें) वाले को 10 हजार रुपए की ईनाम की उद्घोषणा पुलिस अधीक्षक बेमेतरा द्वारा की गई है। मृतिका एवं आरोपी के बारे में जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जायेगी। कोई जानकारी होने पर निम्न मोबाइल नंबर कंट्रोल रूम बेमेतरा 9479192013, चौकी कंडरका 9479191296, थाना बेरला 9479192039, एसडीओपी बेरला 9479191402 पर सूचित करें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47