Advertisement

सिंगल पेरेंट और हृदय की मरीज मोनिका जैन को मिला संबल : स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी विद्यालय में दाखिले से दूर हुई बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की चिंता स्कूल में स्मार्ट क्लास, आर्ट एंड क्राफ्ट सहित सर्वांगीण शिक्षा की मिल रही सभी सुविधाएं माता एवं पुत्री ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार

रायपुर 19 जून 2021कांकेर जिले के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान जिले के ग्राम ढेकुना निवासी मोनिका जैन ने कांकेर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारम्भ करने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि वे सिंगल पेरेंट हैं और हृदय की बीमारी से भी पीडि़त हैं। इस वजह से अपनी पुत्री पल्लवी जैन की पढ़ाई एवं उज्ज्वल भविष्य को लेकर हमेशा चिंतित रहती थीं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

किंतु मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा बच्चों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखकर कांकेर जिले में भी खोले गए स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल में उनकी बच्ची के दाखिले से न केवल उनको संबल मिला बल्कि उसकी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर उनकी चिंता दूर हो गई है। मोनिका जैन ने वैश्विक महामारी कोरोना काल में भी बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारम्भ करने पर मुख्यमंत्री को विशेष रूप से धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम के दौरान मोनिका जैन की पुत्री कुमारी पल्लवी जैन ने भी फर्राटेदार अंग्रेजी में मुख्यमंत्री से बातचीत की। पल्लवी ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल कांकेर में सातवीं कक्षा की विद्यार्थी हैं। स्कूल में बच्चों को स्मार्ट क्लास, आर्ट एंड क्राफ्ट, खेल-कूद सहित बेहतर शिक्षा की सभी सुविधाएं मिल रही हैं। कुमारी पल्लवी ने मुख्यमंत्री को बताया कि सभी बच्चों को निःशुल्क शिक्षा और ड्रेस आदि उपलब्ध हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कुमारी पल्लवी जैन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इसी तरह आगे बढ़ते रहें और खूब तरक्की करें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47