Advertisement

दो आरोपियों से 53 पौवा शराब जप्त

दो आरोपियों से 53 पौवा शराब जप्त

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही हैं। जिसके तहत 29 जनवरी को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री हेतु परिवहन करने का 1 प्रकरण दर्ज कर 2 आरोपीयों रिजवान कुरैशी पिता स्वं. बिशाल कुरैशी उम्र 40 साल साकिन बाजारपारा बेमेतरा, समीर खान पिता समीउल्ला खान उम्र 29 साल साकिन साकिन बाजारपारा बेमेतरा के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया है। 53 पौवा देशी प्लेन/मसाला शराब किमती 5440 रूपये एवं एक चारपहिया वाह जीप क्रमाक टीएन 28 टी 5693 कीमती 3 लाख रूपये को जप्त कर वैधानिक कार्यावाही किया गया हैं। उक्त कार्यवाही में थाना बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा, सउनि रेशमलाल भास्कर, प्रधान आरक्षक छत्रपाल डहरिया, हेमंत साहू, गोपाल ध्रुव, आरक्षक राहुल यादव, मनीष मिश्रा एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05