Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रत्येक गारंटी होगी पूरी – किरणदेव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रत्येक गारंटी होगी पूरी – किरणदेव

महतारी वंदन योजना प्रदेश में लागू करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का माना आभार

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सालाना मिलेंगे 12000 रुपये – किरणदेव

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने प्रदेश में महतारी वंदन योजना लागू होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं कैबिनेट को साधुवाद देते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की एक और गारंटी को छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पूरा करते हुए महतारी वंदन योजना को लागू करते हुए बुधवार के हुए कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला लेते हुए प्रदेश में इसे लागू किया है । महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के विवाहित महिलाओं को ₹1000 प्रति माह यानी सालाना ₹12000 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी ,शासन की महत्ती योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के निवासी विवाहित महिला जिनकी उम्र 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक हो जाएगी उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा ,विवाहित महिला के अलावा विधवा ,तलाकशुदा ,परित्यक्ता महिलाओं को भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किया गया है । हमारी सरकार ने प्रदेश की जनमानस से जो वादा किया था, उसे पूरा करने के लिए दृढ़संकल्पित है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मोदी गारंटी के कार्यों को लगातार पूरा करते हुए प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को हुए कैबिनेट में लिए गए अन्य फैसलों का भी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने स्वागत किया है ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47