Advertisement

कलेक्टर डॉ. सिंह ने पारागांव बुनकर सहकारी समिति, मानिकचौरी धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर डॉ. सिंह ने पारागांव बुनकर सहकारी समिति, मानिकचौरी धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण

बुनकरों और बंसोड़ समाज के सदस्यों के एफपीओ बनाने कहा

रायपुर /कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पारागांव के जयदुर्गा बुनकर सहकारी समिति का निरीक्षण किया और वहां के महिला सदस्यों से बातचीत की। कर्मकार भवन की मांग पर उन्होंने विभाग द्वारा प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। साथ ही डॉ. सिंह ने धान खरीदी केन्द्र मानिकचौरी का निरीक्षण किया और वहां जल्द धान के उठाव के निर्देश दिए।

डॉ. सिंह पारागांव के बुनकर समिति के महिला सदस्यों से रूबरू हुए और उनके कार्य की जानकारी ली। महिलाओं ने कलेक्टर को बताया कि उन्हें उत्पादकता बढाने हेतु मशीन की आवश्यकता है। इस पर कलेक्टर ने अधिकारियों आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वहीं पर गांव में बांस की टोकरी बनाने बंसोड़ समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि उन्हें शासकीय दरों पर बांस लेने में कठिनाई हो रही है। डॉ. सिंह ने इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। कलेक्टर ने कहा कि दोनों समूहों के सदस्यों से कहा कि आपके हाथ में हुनर है आप इनका बेहतर तरीके से उपयोग कीजिए और वर्तमान बाजार के मांगों के अनुरूप उत्पाद बनाये। उन्होंने जनपद सीईओ को निर्देश दिया कि इन कारीगरों के एफपीओ बनाया जाये और उन्हें सीधे बाजार से जोड़े ताकि अपने उत्पाद का और बेहतर मूल्य मिले।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर डॉ सिंह ने पारागांव के ग्रामीणों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जानकारी दी, ग्रामीणों ने बताया कि गाँव के 80 लोगों ने विश्वकर्मा योजना के तहत पंजीयन कराया है, कलेक्टर ने सरपंच को तत्काल वेरिफिकेशन कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गांव में वृद्धावस्था पेंशन योजना के हितग्राहियों की जानकारी ली। उन्होंने हितग्राहियों की सूची सही करने और पात्र हितग्राहियों को पेंशन प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने मानिकचौरी धान खरीदी केन्द्र पहुंचे, और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वद्वीप तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47