Advertisement

जिले में धान खरीदी के अंतिम दिन नोडल अधिकारियों ने खरीदी केंद्र पहुंचकर किया भौतिक सत्यापन

जिले में धान खरीदी के अंतिम दिन नोडल अधिकारियों ने खरीदी केंद्र पहुंचकर किया भौतिक सत्यापन

धान खरीदी के अंतिम दिन किसानों को फूल माला पहना एवं तिलक लगाकर किया गया स्वागत

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

गरियाबंद/ राज्य शासन द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एक नवंबर 2023 से शुरू किया गया था। आज सफलतापूर्वक धान खरीदी संपन्न हुआ। राज्य शासन द्वारा निर्धारित धान खरीदी की अंतिम तिथि 4 फरवरी को खरीदी केंद्रों में किसानों की भीड़ रही। खरीदी केंद्रों में आए किसानों का फूल माला पहना एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने धान खरीदी के अंतिम दिन जिले के खरीदी केंद्रों के लिए नियुक्त किए गए सभी नोडल अधिकारियों को खरीदी केंद्रों में रहकर धान के आवक, खरीदी आदि का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने सभी जिला नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केंद्र का सत्यापन, धान की सुरक्षा के लिए केप कवर की व्यवस्था, स्टॉक मिलान आदि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसी तारतम्य में आज धान खरीदी केंद्रों के संबंधित नोडल अधिकारियों ने खरीदी केंद्र में पहुंचकर धान खरीदी का भौतिक सत्यापन किया। साथ ही स्टॉक मिलान एवं धान की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने धान खरीदी केंद्रों में धान के आवक, उठाव एवं शेष धान का भी सत्यापन किया। जिले के धान उपार्जन केंद्र फ़िंगेश्वर में आज ख़रीदी के अंतिम दिन पर 20 किसानों से 104 क्विंटल धान ख़रीदी की गई। इस अवसर पर किसानों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM