Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून 2021 को प्रातः 6ः45 बजे से जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी सहित जनसामान्य वर्चुअल योगाभ्यास में शामिल होंगे। सातवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग और योग आयोग द्वारा वर्चुअल योग मैराथन का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 21 जून को प्रातः 6ः45 से 22 जून 2021 को प्रातः 7 बजे तक निरंतर 24 घण्टे समाज कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ योग आयोग के सोशल मीडिया यू-ट्यूब चैनल, फेसबुक पेज एवं ट्विटर एकाउंट पर प्रसारित किया जाएगा।
योग अभ्यासक्रम ( प्रोटोकॉल ) के अनुसार 21 जून 2021 को पूर्वान्ह 7 से 8 बजे तक योगाभ्यास कराया जाएगा। जनसामान्य द्वारा विभिन्न स्थलों पर कोविङ-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित होकर योगाभ्यास करेंगे। वर्तमान परिपेक्ष्य में कोविड-19 की महामारी पर नियंत्रण में योग की महती आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए मानव शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करनेए तन-मन को सुदृढ़ बनाने तथा योग को अपनी दिनचर्या में सम्मिलित करने हेतु समाज कल्याण विभाग द्वारा वर्चुअल योग मैराथन में राज्य के समस्त नागरिकों की सहभागिता का आह्वान किया गया है। इसी कड़ी में वर्चुअल योग मैराथन में भाग लेने ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी। जिसमें 8ः15 लाख से अधिक लोगों ने पंजीयन कराया है। पंजीकृत समस्त प्रतिभागियों को समाज कल्याण विभाग द्वारा ई-प्रमाणपत्र ऑनलाइन प्रदान किये जाएंगे। जिले के पंजीकृत प्रथम 100 प्रतिभागियों को योगा टी-शर्ट भी दी गई है तथा योगाभ्यास करते हुए जनप्रतिनिधियों, विशिष्ट व्यक्तियों, वरिष्ठ अधिकारियों की वीडियो क्लिप प्राप्त की गई है। सरगुजा जिले में योग मैराथन में शामिल होने के लिए अब तक लगभग 14 हजार लोगों ने पंजीयन करवाया है। जिले के जनप्रतिनिधियों व प्रशासकीय अधिकारी तथा समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने भी अपनी विडियो क्लिप छतीसगढ़ योग आयोग को भेजी है और प्रथम 100 पंजीयनकर्ता को टी-शर्ट वितरण भी किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

यू-ट्यूब, फेसबुक, ट्विटर एकाउंट में होगा सीधा प्रसारण-सातवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिनांक 21 जून 2021 को समय प्रातः 6ः45 से 22 जून 2021 प्रातः 7 बजे तक ( कुल 24 घण्टे ) समाज कल्याण विभाग एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफार्म यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज एवं टिव्टर एकाउंट पर किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार 21 जून को प्रातः 6ः45 से 7 बजे तक योगाभ्यास आरंभ करने के पूर्व आयोग प्रशिक्षकों द्वारा सामान्य दिशा-निर्देशए प्रातः 7 से 8 बजे तक आयुष मंत्रालय द्वारा तैयार किए छत्तीसगढ़ योग अभ्यासक्रम ( प्रोटोकॉल ) का अभ्यास, प्रातः 8 से 9 बजे तक अतिविशिष्टजनों का योग करते हुए वीडियो संदेश का प्रसारण एवं 21 जून को प्रातः 9 बजे से 22 जून 2021 तक प्रातः 7 बजे तक जिले से प्राप्त वीडियो क्लीप का प्रसारण किया जाएगा।
सोशल मीडिया लिंक समाज कल्याण विभाग यू.ट्यूब-
https://www.youtube.com/channel/UCaJ2JQNVsGZQ9cell2ktgsg/videos,     फेसबुक-  https://www.facebook.com/cgsocialwelfare]  ट्विटर- https://twitter.com/CGSocialWelfare,  योग आयोग यू.ट्यूब-
https://www.youtube.com/channel/UCwGvHhPOpe4zxHVt8gCeUuQ,  फेसबुक- https://www.facebook.com/ChhattisgarhYogAayog/,     ट्विटर- https://twitter.com/office_yog_ayog     के माध्यम से भी कार्यक्रम से जुड़ा जा सकता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47