छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

राम नाम के बिना मुक्ति नही, रामायण जीवन जीने का देता हैं सिख – आशीष छाबड़ा

राम नाम के बिना मुक्ति नही, रामायण जीवन जीने का देता हैं सिख – आशीष छाबड़ा

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक बेमेतरा के ग्राम मटका एवं ग्राम ताला में आयोजित श्री अखण्ड नवधा रामायण समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में पूर्व विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा सम्मलित होकर प्रभु श्री रामचंद्र के छाया चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि इस पवित्र मंच से श्री अखण्ड नवधा रामायण की अविरल धारा बह रही है, रामायण का प्रत्येक पात्र हमे बेहतर जीवन जीने का मार्ग बताता है, ऐसे धार्मिक आयोजन के होने हमारी आने वाली पीढ़ी भी इस आधुनिकता के दौर में भी संस्कारवान होगा। रामायण की सबसे बड़ी सीख हैं कि बुराई पर हमेशा अच्छाई की जीत होती है, बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों ना हो लेकिन अच्छी नियत एवं गुणों के कारण सच्चाई की ही जीत होती है, इसीलिये हमे सदैव सच्चाई के रास्ते पर ही चलना चाहिए। रामायण हमे भाईचारा की शिक्षा देता है, एक ओर जहां लक्ष्मण ने 14 साल भाई राम के साथ वनवास किया, वहीं दूसरे भाई कैकेयी के पुत्र भरत ने राजगद्दी के अवसर को ठुकरा दिया। रामायण का प्रत्येक चरित्र भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, हनुमान, सुमित्रा सभी निःस्वार्थ भाव से त्याग, समर्पण बलिदान एवं अनन्य भक्ति की शिक्षा देते हैं। इस अवसर पर लुकेश वर्मा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, अनिल यदु सदस्य जनपद पंचायत बेमेतरा, खूबी ध्रुव सरपंच, पवन साहू, जितेन्द्र यदु, राजेन्द्र वर्मा, राजकुमार बंजारे, जितेंद्र जोशी, अशोक मिश्रा, कृष्णा यादव, महेतरू ध्रुव, नारायण ध्रुव, सत्यनारायण साहू, गोवर्धन यदु, कुमार यादव, भुवन आडील, बल्ला यादव सहित बड़ी संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित रहें।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!