Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 और भारत जोडो न्याय यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में एक महत्वपूर्ण

लोकसभा चुनाव 2024 और भारत जोडो न्याय यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में एक महत्वपूर्ण

बैठक आज सरगुजा लोकसभा प्रभारी पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में हुई। जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हुई इस बैठक में चुनावों के लिये पार्टी की रणनिति पर विचार किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरगुजा लोकसभा प्रभारी एवं पी0सी0सी0के संयुक्त महामंत्री श्री पवन अग्रवाल ने कहा कि पार्टी अगामी चुनावों में युवाओं की भागीदारी को प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि हालांकि विधानसभा चुनावों को पार्टी जीत नहीं पायी, लेकिन अल्पसमय के शासनकाल में ही जिस प्रकार प्रदेश की भाजपा सरकार ने मोदी की कथित गारंटियों मंे हेरफेर किया है उससे प्रदेश की जनता का विश्वास इस सरकार पर से हिल गया है। अपने संबोधन में उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि स्थानीय मुद्दों जिनपर मोदी सरकार फेल रही है को लेकर मतदाताओं के बीच जायें। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमसाय सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद इस सरकार ने सबसे पहला हमला आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन पर किया है। जिन आदिवासियों के मताधिकार पर ये सरकार बनी है उसने सबसे पहले आदिवासी हितों पर ही कुठाराघात किया है। बैठक को पी0सी0सी0 उपाध्यक्ष जे0पी0 श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मधु सिंह एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश गुप्ता द्वारा जबकि आभार महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति सीमा सोनी के द्वारा व्यक्त किया गया। इस दौरान श्री बालकृष्ण पाठक, शफी अहमद, आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, राकेश गुप्ता, विनय शर्मा, बलराम यादव, शैलेन्द्र सिंह, मो0 इस्लाम, मो0 नुरुल अमीन, राम विनय सिंह, संजय विश्वकर्मा, गीता प्रजापति, गीता रजक आदि मौजूद थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

छत्तीसगढ में भारत जोडो न्याय यात्रा की एकमात्र सभा अम्बिकापुर में बैठक के दौरान भारत जोडो न्याय यात्रा की तैयारियों की समीक्षा भी की गयी। बुधवार पूरे दिन जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, मो0 शफी अहमद एवं जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने सरगुजा संभाग की सीमा तारा से अम्बिकापुर तक दौरा कर यात्रा की तैयारियों के संदर्भ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठकें ली। सरगुजा संभाग की सीमा में प्रवेश के उपरांत यात्रा 12 फरवरी को शिवनगर में रात्रि विश्राम करेगी। इससे संबंधित तैयारियों का जायजा भी लिया गया। बुधवार पूरे दिन टीम ने उदयपुर, लखनपुर एवं अम्बिकापुर ग्रामीण के ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के साथ चर्चा कर यात्रा मार्ग में यात्रा के स्वागत और उसके स्वरुप को लेकर चर्चा की है। यात्रा की तैयारियों को लेकर आज हुई बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने यह जानकारी दी कि यात्रा 12 तारीख को सरगुजा संभाग की सीमा में प्रवेश उपरांत शिवनगर में रात्री विश्राम करेगी। 13 फरवरी को प्रातः 8 बजे यात्रा उदयपुर से प्रारंभ होगी जो 11 बजे अम्बिकापुर शहर में प्रवेश करेगी। 2 बजे अम्बिकापुर के कलाकेन्द्र में राहुल गांधी की सभा होगी, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खडगे जी के शिरकत करने की संभावना है। छत्तीसगढ में यात्रा के 5 दिनों के दौरान अम्बिकापुर में यह एकमात्र सभा होगी। इस सभा को लेकर सरगुजा संभाग के छहों जिला कांग्रेस कमेटी
के साथ ही पी0सी0सी0 स्तर पर भी व्यापक तैयारियों की जानकारी श्री सिंहदेव के द्वारा दी गयी है। अम्बिकापुर शहर में यात्रा के स्वरुप की जानकारी अलग से जारी की जायेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47