Advertisement

रोका छेका कार्यक्रम के तहत कलेक्टर ने हाल पूजन कर गौ को खिलाया चारा

गोपाल सिंह विद्रोही /प्रदेश खबर/ प्रमुख छत्तीसगढ़/-नगर से सटे ग्राम केशवनगर गौठान में रोका छेका कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर परकलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने हल पूजन कर गाय को खिलाया चारा

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

जानकारी के अनुसार नगर से सटे ग्राम केशव नगर में आज रोका छेका कार्यक्रम के अंतर्गत गौठान में रोका छेका कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने हल का पूजन कर गाय को चारा खिलाया। उन्होंने गौठान में वृक्षारोपण किया तथा गौठान का निरीक्षण कर मल्टी एक्टीविटी विकसित करने के लिए मुर्गी, बकरी, बटेर पालन करने, मछली पालन की व्यवस्था करने, मशरूम उत्पादन करने विभिन्न प्रकार के सब्जी भाजी एवं फूल का रोपण कर समूह की महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़कर उन्हें प्रतिमाह लाभ देने बृहद रूप से कार्ययोजना बनाकर जल्द कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये जिससे समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकें।
कार्यक्रम के दौरान एसडीएम सूरजपुर, जनपद सीईओ सूरजपुर, डीडी वेटेनरी, डीडी कृषि, नरेगा पीओ, बीडीसी, सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कलेक्टर ने रोका छेका कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों को कहा कि गौठान हर प्रकार के मल्टी एक्टीविटी जैैसे बकरी, मुर्गी, बटेर, मछली पालन, बाड़ी विकास के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की सब्जियां, मशरूम उत्पादन करने एवं फूल लगाने कहा जिससे हर महीने किसी न किसी रूप से समूह की महिलाओं को आमदनी हो सके और वे आत्म निर्भर बन सकें इस उददेश्य को लेकर सतत कार्य करने कहा। उन्होंने गौठान में पानी व्यवस्था, चारा व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर ने बायोेगैस संयंत्र का भी निरीक्षण किया तथा गोठान से गोबर लाकर संयंत्र में प्रयोग करने कहा तथा वर्मी कम्पोष्ट के रूप में प्रयोग करने कहा। कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने रोका-छेका कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित जनों को पालतू मवेशियों को अपने स्थान पर रख कर चारा, पानी की समुचित व्यवस्था करने, गौठान में निर्धारित शुल्क जमा कर चरवाहे के साथ गौठान में चरने एवं गांव की सड़कों में आवारा पशुओं को घूमने नहीं छोडने की, पशु पालन से उत्सर्जित होने ने वाले अपशिष्ट के लिए स्वयं की व्यवस्था के साथ सामूहिक व्यवस्था में सहभागिता करने संकल्प दिलाया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05