Advertisement

महतारी वंदन योजना के लिए बनाए गए फर्जी वेबसाइट और एप से महिलाएं रहें सावधान

महतारी वंदन योजना के लिए बनाए गए फर्जी वेबसाइट और एप से महिलाएं रहें सावधान

अधिकृत केंद्र और पोर्टल पर ही जमा करें आवेदन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बलरामपुर// राज्य की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं राज्य शासन की अधिकृत वेबसाईट, ऑनलाईन पोर्टल https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in तथा मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
फर्जी वेबसाइट और एप
ठगों के द्वारा इस योजना के लिए झूठा (फेक, फर्जी) वेबसाईट बनाकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्माे के माध्यम से वायरल किया जा रहा है। फेक वेबसाईट, ऑनलाईन पोर्टल https://www.mahtarivandanyojana.info/beneficiary-apply है। इस फेक वेबसाईट, ऑनलाईन पोर्टल पर ऑनलाइन फार्म अपलोड ना करें।
अधिकृत केंद्र और पोर्टल पर ही जमा करें आवेदन
महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाईन पोर्टल https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in तथा मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत सचिव (ग्राम प्रभारी), बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं नगरीय क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी के लॉगिन आईडी से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र भरने की सम्पूर्ण प्रक्रिया निःशुल्क होगी। आवेदन प्रपत्र ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, परियोजना कार्यालय तथा जिले द्वारा आयोजित विशेष कैम्प में उपलब्ध होंगे। प्राप्त आवेदनों की प्रविष्टि ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, परियोजना कार्यालय तथा जिले द्वारा आयोजित विशेष कैम्प में कैम्प प्रभारी द्वारा ऑनलाईन की जाएगी। प्रत्येक आवेदन की प्री प्रिंटेड पावती दी जाएगी। यह पावती पोर्टल एप से सीधे एसएमएस द्वारा भी हितग्राही को प्राप्त होगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47