Advertisement

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 55 जोड़ो का हुआ विवाह

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 55 जोड़ो का हुआ विवाह

विवाहित कन्याओं को 21 हजार रुपए का चेक एवं गृहस्थ जीवन हेतु दिए गए उपहार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दुर्ग// कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग अन्तर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण द्वारा 11 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन ग्राम हनोदा में सम्पन्न हुआ। जिसमें गायत्री परिवार द्वारा मंत्रोंचारण व विधि विधान से 55 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। उक्त विवाह में मुख्य अतिथि विधायक दुर्ग ग्रामीण श्री ललित चन्द्राकर एवं उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों ने नव विवाहिता जोड़ो को आशीर्वाद तथा सुखमय जीवन की कामना के साथ-साथ उपहार प्रदान किये। विधायक श्री ललित चन्द्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर जरूरतमंद की मदद के लिए प्रतिबध्द है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह बहुत ही अच्छी योजना है, आने वाले समय में सामूहिक विवाह का आयोजन और भी किया जायेगा। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग में सम्पर्क कर इस योजना का लाभ ले सकते है। उन्होने सभी जोड़ों से परिवार में बन्धकर रहने की अपील भी की। नव विवाहित कन्याओं को 21 हजार रुपए का चेक और गृहस्थ जीवन हेतु सामग्री प्रदान की गई।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार योजना अन्तर्गत दुर्ग ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्र से आई कन्याओं का विवाह करवाया गया। जिसमें सेक्टर हनोदा से 10, जेवरा से 06, ननकट्टी 03, अण्डा से 09, चन्द्रखुरी से 09, नगपुरा से 03, अंजोरा से 09, उतई से 03, रसमड़ा से 03 इस तरह कुल 55 कन्याओं को लाभांवित किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47