Advertisement

जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम को ऑडिटोरियम में दी गई भावभीनी विदाई

जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम को ऑडिटोरियम में दी गई भावभीनी विदाई

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूरजपुर/ शासन के नवीनतम आदेश के तहत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम का स्थानांतरण परीक्षा नियंत्रक लोक सेवा आयोग रायपुर हुआ है। आदेश के अनुपालन में आज वो अपने पद से कार्य मुक्त हो चुकी हैं, जिले में उनके डेढ़ वर्ष के उत्कृष्ट कार्यकाल पर आज ऑडिटोरियम सूरजपुर में स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा रखा गया था। जिसमें जिला प्रशासन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम को शासन द्वारा सौंप गए नये दायित्व पर शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
अपने विदाई के अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम ने जिला पंचायत के अपने सभी सहयोगियों, जिला प्रशासन के सभी अधिकारी व कर्मचारियों तथा जिले के निवासियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित प्रशासनिक अमले को टीम वर्क के साथ सेवा भाव से लोकहित में कार्य करने के लिए प्रेरणादायक शब्द कहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47