Advertisement

नेशनल लोक अदालत के संबंध में जिला न्यायाधीश द्वारा साजा में बैठक कर की गई चर्चा

नेशनल लोक अदालत के संबंध में जिला न्यायाधीश द्वारा साजा में बैठक कर की गई चर्चा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – इस वर्ष के प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मार्च को किया जाना है। अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री के मार्गदर्शन में अधिवक्ता संघ साजा के अध्यक्ष मूलचंद शर्मा एवं साथी अधिवक्तागण के साथ उमेश कुमार उपाध्याय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बेमेतरा, श्रीमती जसविंदर कौर अजमानी मलिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा एवं श्रीमती अंकिता मुदलियार व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2/अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति साजा ने बैठक की। उक्त बैठक में नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अधिवक्तागण के साथ चर्चा की। अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री ने चर्चा के दौरान अधिवक्तागण से सतत् रूप से प्रकरणों का पर्यवेक्षण कर अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण करने में सहयोग प्रदान करने कहा। अध्यक्ष ने कहा लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में बीएसएनएल, विद्युत विभाग, नगर निगम, बीमा कंपनी बैंक से प्राप्त प्रकरणों का निराकरण किया जाना है। चेक बॉउन्स, भरण-पोषण एवं अन्य राजीनामा योग्य, दाण्डिक प्रकरणों का निराकरण किया जाना है। पूर्व लोक अदालत की भांति इस बार भी अधिक से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण किये जाने के संबंध में चर्चा की गई और तहसील न्यायालय में पैरवी करने वाले अधिवक्तागण से खातेदारों के मध्य आपसी बटवारे के मामले, वारिसों के मध्य बटवारें, विकय पत्र, दानपत्र, वसियत नामा आदि के आधार पर नामांतरण के मामलों आदि का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से करने कहा। श्रीमती जसविंदर कौर अजमानी मलिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा ने कहा कि अदालत में किसी पक्षकार की न हार होती है, न जीत होती है। सौहाद्रपूर्ण तरीके से पक्षकारों के मध्य आपसी मनमुटाव को समाप्त कर प्रकरणों का निराकरण राजीनामा के आधार पर किया जाना चाहिए, जिसमें अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उक्त नेशनल लोक अदालत पूरे देश में आयोजित किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत जिला न्यायालय बेमेतरा के साथ-साथ तालुका न्यायालय साजा में भी आयोजित की जाएगी। उक्त बैठक में पुरुषोत्तम चौबे, विनोद शर्मा, एके वैष्णव, मनोज पंडित, गोकुल सिंह राजपूत, मनोज वर्मा, मनोज राजपूत, योगेन्द्र चंदेल, दिनेश साहू, अजय देवांगन की उपस्थिति रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47