Advertisement

शक्ति वंदन अभियान के तहत ग्रामों तक पहुंच रही भाजपा : रंजना साहू

शक्ति वंदन अभियान के तहत ग्रामों तक पहुंच रही भाजपा : रंजना साहू

शक्ति वंदन कार्यक्रम उस वर्ग तक पहुँचने का अभियान है जो लगातार सामाजिक कार्यों से जुड़कर लोगों की सहायता कर रहा है

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक रंजना साहू ने कहा है कि शक्ति वंदन अभियान के तहत भाजपा अब ग्राम स्तर पर पहुँचकर वहाँ के लोगों से लगातार संपर्क कर केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करा रही है। गत 8 फरवरी से शक्ति वंदन कार्यक्रम की शुरुआत की गई है और इसके तहत प्रदेश के हर वर्ग को जोड़ा जा रहा है। श्रीमती साहू ने बताया कि इस अभियान में खासकर महिला स्व-सहायता बहनों से मुलाकात कर उनसे चर्चा भी की जा रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती साहू ने कहा कि शक्ति वंदन अभियान के तहत स्व-सहायता समूह की बहनों के सम्मान के कई कार्यक्रम भी इस दौरान आयोजित किए डजा रहे हैं। शक्ति वंदन अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में 12 फरवरी से 20 फरवरी तक चलाया जाएगा। पूरे देश में इस अभियान के तहत एक करोड़ स्व-सहायता समूह एवं एनजीओ तक संपर्क करके 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है। छत्तीसगढ़ के 3.56 लाख समूह से संबद्ध अनुमानित 8 लाख महिलाओं को इस संकल्प से जोड़ने का लक्ष्य है। श्रीमती साहू ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत महिला स्वयं सहायता समूह एवं एन.जी.ओ. सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। 8 एवं 9 फरवरी को जिलास्तरीय एन.जी.ओ. एवं महिला स्व-सहायता समूह का संवाद कार्यक्रम सफल रहा। इस अभियान के अंतर्गत भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भाजपा महिला मोर्चा ने जिसमें प्रदेशभर के महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं से सपंर्क कर उनका सम्मान कार्यक्रम एवं 10 एवं 11 फरवरी 2024 को विधानसभास्तरीय शक्ति वंदन सम्मान समारोह सफल रहा। इस अभियान में सामाजिक कार्य में अहम भागीदारी करने वाले स्वयंसेवी संगठन एवं स्व-सहायता समूह की बहनों का सम्मान किया गया। 12 से 20 फरवरी 2024 को ग्राम स्तर पर सम्पर्क अभियान के तहत स्व-सहायता समूह से मिलकर चाय पर चर्चा एवं प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। 22 या 23 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी एन.जी.ओ. एवं स्व-सहायता समूह को संबोधित करेंगे। मंडल स्तर पर एल.ई.डी. या प्रोजेक्टर या टी.वी. के माध्यम से सीधे प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47