Advertisement

जनदर्शन में दिव्यांग गणेश निषाद क़ो मिला बैशाखी, जिला प्रशासन का किया आभार

जनदर्शन में दिव्यांग गणेश निषाद क़ो मिला बैशाखी, जिला प्रशासन का किया आभार

जनदर्शन में विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 48 आवेदन प्राप्त हुए

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – कलेक्टर रणबीर शर्मा की उपस्थिति में आज मंगलवार क़ो समय सीमा की बैठक के बाद कलेक्टरेट के दृष्टि सभा कक्ष मे जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिलें के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आये। इस दौरान जनदर्शन मे आने वाले सभी लोगों की समस्या और उनके समाधान का निराकरण भी किया गया। आज के जनदर्शन में कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर और समक्ष बुलाकर संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कुछ आवेदन मौके पर ही निराकरण किए गए।
आज के जनदर्शन में ग्राम पंचायत बावाघटोली से आये दिव्यांग गणेश निषाद ने बैशाखी के लिए आवेदन दिया था जिसे कलेक्टर श्री शर्मा तुरंत संज्ञान में लाते हुये समाज कल्याण विभाग से बैशाखी दिलाने के निर्देश दिए। 48 आवेदन विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित थे जिन्हे संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण हेतु भेजा गया। तात्कालिक महत्व की समस्याओं का जहां त्वरित निराकरण किया। वहीं गंभीर और जांच के आवेदनों को टीएल पंजी पर दर्ज करके, इनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अफसरों को दी।
इस दौरान जनदर्शन में दूरदराज के गांवों से अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुँचे लोगों में से तहसील नवागढ़ के ग्राम मरका निवासी राधिया बाई साहू प्रधानमंत्री आवास दिलाये जाने के संबंध में आवेदन दिया। दाढ़ी तहसील के ग्राम सुखाताल के निवासी सरजू सतनामी प्रधानमंत्री आवास दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। बेमेतरा तहसील के खैरझिटी के निवासी कामदेव बघेल जल जीवन मिशन के तहत ठेकेदार द्वारा फर्जी काम करके राशी आहरण करने के संबंध में आवेदन दिया। बेमेतरा तहसील के ग्राम मूटपूरी सरपंच रामकुमार चतुर्वेदी ने नवीन प्राथमिक शाला में भवन निर्माण किए जाने के संबंध में आवेदन दिया। तहसील दाढ़ी ग्राम सुखाताल निवासी पदमनी ने राशन दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिया। तहसील बेमेतरा ग्राम तिलाईकुड़ा निवासी संतोष वर्मा ने पारिवारिक विवाद का निराकरण करने के संबंध में आवेदन दिया। इसके अलावा आम नागरिकों ने निराश्रित पेंशन दिलाने, बैटरी चलित ट्रायसायकल हेतु, प्रधानमंत्री आवास दिलाने, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा को हटाये जाने, आम रास्ता खुलवाने, वृद्धापेंशन हेतु, दिव्यांगता पेंशन दिलाये जाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए है। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ लीना कमलेश मंडावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी सहित विभिन्न विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47