Advertisement

खाद्य एवं औषधि विभाग ने जगतु माहरा हायर सेकंडरी स्कूल में किया नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

खाद्य एवं औषधि विभाग ने जगतु माहरा हायर सेकंडरी स्कूल में किया नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जगदलपुर// राज्य शासन के निर्देशानुसार और कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में जिले के अन्तर्गत स्कूली छात्र-छात्राओं सहित कॉलेज के युवाओं में नशापान रोकने सहित उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा गत दिवस जगतू माहरा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जगदलपुर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सहायक औषधि नियंत्रक श्री हेमंत श्रीवास्तव द्वारा छात्र-छात्राओं को विभिन्न नशीली दवाओं के सेवन नहीं करने सम्बन्धी विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं औषधि निरीक्षक श्री विनय ठाकुर द्वारा नशीली दवाओं से होने वाली दुष्प्रभावों तथा बीमारियों के बारे में अवगत कराने सहित मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित दिनचर्या को बनाये रखने पर जोर दिया गया। इस मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाओं से भी नशा मुक्ति हेतु सतत प्रयास कर जागरूक किये जाने का आग्रह किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी एमएस भारद्वाज, संस्था के प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47