Advertisement

सायबर सेल एवं कंडरका पुलिस कोचियों से 145 पौवा शराब किया जप्त

सायबर सेल एवं कंडरका पुलिस कोचियों से 145 पौवा शराब किया जप्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही हैैं, जिसके तहत 14 फरवरी को पुलिस चौकी कंडरका थाना बेरला में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु पहुचाने एवं अवैध रूप से शराब बिक्री करने का 1 प्रकरण दर्ज कर 2 कोचियों त्रिलोक सिन्हा पिता लेखराम सिन्हा उम्र 24 साल साकिन वार्ड नं. 02 भिंभौरी चौकी कंडरका थाना बेरला, गजेन्द्र साहू पिता टोमनलाल साहू उम्र 22 साल साकिन भिंभौरी चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया है। कोचियों से कुल 145 पौवा देशी मशाला/प्लेन शराब किमती 15830 रूपये को जप्त कर वैधानिक कार्यावाही किया गया हैं। उक्त कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, चौकी कंडरका प्रभारी सउनि केवल सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक भूषण ठाकुर, प्रधान आरक्षक लोकेश सिंह, विनोद पात्रे, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, नुरेश वर्मा, सौरभ सिंह, संजय पाटिल, राजेश ध्रुव, योगेश साहू, भावेश गोश्वामी, हेमंत साहू एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47