Advertisement

कलेक्टर ने बिहान कैंटीन पहुंचकर चखे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद

कलेक्टर ने बिहान कैंटीन पहुंचकर चखे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद

बिहान कैंटीन चलाकर समूह की महिलाएं दे रहीं प्रेरणा

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अकलतरा विकासखंड मुख्यालय में कैंटीन संचालित कर महिलाएं बन रही सशक्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जांजगीर-चांपा // कलेक्टर आकाश छिकारा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना के माध्यम से अकलतरा विकासखंड मुख्यालय में संचालित बिहान कैंटीन का जायजा लिया। इस दौरान महिलाओं से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से महिलाओं को सशक्त बनाने की यह योजना चलाई जा रही है। इससे न केवल महिलाओं को स्वरोजगार मिलेगा वरन परिवार की जरूरतों को भी पूरा कर सकेंगी। इस दौरान कलेक्टर ने महिलाओं के द्वारा बनाये गये छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का भी स्वाद चखा। उनके द्वारा बनाये गये व्यंजनों की प्रशंसा करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।
अकलतरा जनपद पंचायत में स्व सहायता समूह जय मां तुरतुरिया ग्राम पंचायत खटोला द्वारा बिहान कैंटीन का संचालन किया जा रहा है। बिहान कैंटीन के संचालन से समूह की महिलाओं को एक बेहतर स्वरोजगार मिला। उनके इस कार्य की तारीफ क्षेत्र में हो रही है। उनके इस कार्य की सराहना करते हुए कलेक्टर ने कहा कि गुलगुला भजिया एवं छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद भी लिया। कलेक्टर ने कैंटीन का विस्तार करते हुए स्व सहायता समूह की महिलाओं से कहा कि अन्य प्रकार के व्यंजन नमकीन, बिस्कीट, चिप्स भी रखे। समूह की महिला ने कलेक्टर को बताया कि यहां अंगाकर रोटी बनाया जाता एवं अन्य प्रकार के छत्तीसगढ़ी व्यंजन ऑर्डर पर भी तैयार किये जाते हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47