Advertisement

जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरती कला की टीम रही विजेता

विजेता टीम संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में जिले का करेगी प्रतिनिधित्व

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बलरामपुर //विद्यार्थियों में भारतीय संसदीय संस्थाओं की कार्य पद्धति का व्यवहारिक अनुभव कराने एवं भावी मतदाताओं के मानस में लोकतांत्रिक मूल्यों की सुदृढ स्थापना के उद्देश्य से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के सांस्कृतिक भवन में जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा कार्यालय सहायक संचालक श्री बंधेश सिंह एवं सेजेस जरहाडीह प्राचार्य श्री भगवती चरण वैरागी ने मां सरस्वती की छायाचित्र में दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रतियोगिता में विकासखण्ड वाड्रफनगर से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरतीकला, कुसमी से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेमरा, राजपुर से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजपुर, शंकरगढ़ से शासकीय कन्या एवं बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कुल 190 छात्र-छात्राएं शामिल में हुए। छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने कला का प्रदर्शन किए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरतीकला की टीम रही। विजेता टीम आगामी 24 फरवरी को होने वाले संभाग स्तरीय युवा संसद में सम्मिलित होकर जिले का प्रतिनिधित्व करेगें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47