
शिक्षकों का हेल्थ एण्ड वेलनेस एम्बेसेडर प्रशिक्षण का किया जा रहा है आयोजन
बलरामपुर //शिक्षकों का हेल्थ एण्ड वेलनेस एम्बेसेडर के रूप में 5 दिवसीय प्रशिक्षण उड़ान कोचिंग सेंटर रामानुजगंज में 14 फरवरी से 18 फरवरी 2024 में पांच बैच में प्रारंभ की गईं। जिसमें राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम से संबंधित सभी जानकारी शिक्षकों को दी गई साथ ही बच्चों के मानसिक, शारीरिक, विकास जेंडर, समानता, स्वास्थ्य जीवन शैली, इंटरनेट एवं सोशल मीडिया से सुरक्षित उपयोग को बढ़ावा देने के लिए 11 माड्यूलर विषय पर प्रशिक्षण के बारे में बताया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० प्रेमचंद बनर्जी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव रंजन मिश्रा एवं शिक्षा विभाग से जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, सहायक संचालक शिक्षा बंधेश सिंह, श्रीमती आशा रानी टोप्पो का प्रशिक्षण में विशेष योगदान रहा है।












