Advertisement

डीएवी जाँता में कैरियर गाइडेंस एवं परीक्षा पर सेमिनार सम्पन्न

डीएवी जाँता में कैरियर गाइडेंस एवं परीक्षा पर सेमिनार सम्पन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – बेमेतरा में संचालित डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जाँता में प्राचार्य पीएल जायसवाल के मार्गदर्शन में कैरियर गाइडेंस एवं परीक्षा में अच्छे मार्क्स कैसे लाएं विषय पर सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि में वक्ता राजस्थान के अलवर शहर निवासी मोटिवेशनल स्पीकर, कैरियर कोच एवं दिशा फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष इंजीनियर नवीन प्रकाश जायसवाल थे। जायसवाल ने डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जाँता, शासकीय हाई स्कूल जाँता व शासकीय हाई स्कूल ओड़िया तीनो स्कूलों के लगभग 200 बच्चों को ऑनलाइन स्मार्ट बोर्ड़ व क्लास के माध्यम से कैरियर के प्रति जागरूक रहने के बारे में बताया। जिसमें बोर्ड़ कक्षा के साथ कक्षा 9 वी से कक्षा 12 वी तक के बच्चों ने इस भव्य आयोजन में भाग लिए। फरवरी मार्च में सभी कक्षाओं के फाइनल एग्जाम एवं बोर्ड एग्जाम्स भी शुरू होने वाले हैं। उन्होंने बहुत सारे ऐसे मंत्र और टिप्स बताएं जिनको अपनाकर बच्चे परीक्षाओं में अच्छे मार्क्स ला सकें। उन्होंने उदाहरण के साथ समझाया की परीक्षाओं में शुरू से अंत तक कौन-कौन सी स्ट्रेटजी बनाकर पढ़ाई करें। प्रत्येक परीक्षार्थी की कोशिश रहनी चाहिए की कोई प्रश्न जवाब देने से वंचित न रह जाए। उत्तर जितना भी आता है जरूर लिखें, परीक्षा में समय प्रबंधन का ध्यान किस तरह से रखना है इसकी तैयारी पहले से ही करके रखें। परीक्षा में उतने ही शब्दों में उत्तर लिखें जितने शब्दों में मांगा गया हैैं ज्यादा लिखने से अन्य प्रश्नों के उत्तर लिखने के लिए समय नहीं बच पाता हैं। पिछले 4 से 5 सालों के परीक्षाओं के पेपर को जरूर हल करें, इससे बहुत ज्यादा फायदा मिलता हैं। परीक्षाओं से पहले सभी विषयों का रिवीजन जरूर करें, कम से कम 6 से 7 घंटे की नींद जरूर लें। खाने-पीने में फास्ट फूड से दूर रहें तथा पौष्टिक भोजन करें क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता हैं। परीक्षाओं के समय सोशल मीडिया से बिल्कुल दूरी बनाकर रहें, जिससे ध्यान ना भटके और पूरा ध्यान सिर्फ पढ़ाई पर रहें, अभिभावक भी परीक्षा के समय बच्चों का मनोबल बनाकर रखें। इंजीनियर नवीन प्रकाश जायसवाल समाजसेवी एवं लेखक भी है दिशा फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, कैरियर गाइडेंस, प्लेसमेंट गाइडेंस, सड़क सुरक्षा, अंगदान, नशा मुक्ति, जल एवं पर्यावरण जैसे विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर पिछले कई सालों से कार्य करती आ रही है. दिशा फाउंडेशन के द्वारा आयोजित किए जाने वाले सभी कार्यक्रम निशुल्क होते हैं उनमें होने वाले खर्च को संस्था खुद वहन करती हैं। संस्था के माध्यम से अब तक लाखों लोग लाभान्वित हो चुके हैं। नवीन, जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय सचिव भी हैं. कई सारी संस्थाएं एवं जिला कलेक्टर भी उनको सम्मानित कर चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर पर भी कई सुझाव भारत सरकार को दे चुके हैं।प्राचार्य पीएल जायसवाल सहित स्कूल विद्यालय परिवार कार्यक्रम में उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47