Advertisement

नेशनल लोक अदालत के संबंध में जिला न्यायाधीश ने ली बैठक

नेशनल लोक अदालत के संबंध में जिला न्यायाधीश ने ली बैठक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – इस वर्ष के प्रथम नेशनल लोक अदालत 9 मार्च के सफल आयोजन के संबंध में अध्यक्ष/जिला एवं सत्र न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री द्वारा जिला न्यायाधीश कक्ष में न्यायाधीशगण की बैठक ली गई। उक्त बैठक में न्यायाधीशगण को अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों में मध्य प्री-सिटिंग कराकर आपसी सुलह समझौते से प्रकरणों को निराकरण करने प्रोत्साहित किया एवं पूर्व में चिन्हांकित राजीनाम योग्य प्रकरणों के अतिरिक्त अन्य और राजीनामा योग्य प्रकरणों में अधिक अधिक से प्रक्षकारों के साथ प्री सिटिंग करने हेतु चर्चा की गई। अध्यक्ष/जिला एवं सत्र न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री द्वारा साथी न्यायाधीशगण को राजीनामा योग्य प्रकरणों में विशेष कर चेक बाउंस प्रकरण, घरेलू हिंसा अधिनियम प्रकरण भरण पोषण प्रकरण एवं अन्य दांडिक प्रकरणों में पीड़ित पक्षकार के साथ प्री-सिटिंग कर प्रकरणों को आपसी सुलह समझौते से शांति पूर्ण निपटारे हेतु प्रेरित किया।
नेशनल लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में राजीनाम योग्य आपराधिक प्रकरणों, धारा 138, पराकम्य लिखित अधिनियम, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, बैंक रिकवरी प्रकरण, सिविल प्रकरण, प्री-लिटिगेशन प्रकरण का निराकरण किया जाना है। पूर्व के नेशनल लोक अदालत के भांति इस बार भी अधिक से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जाना है, जिसके संबंध में अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बैठक में चर्चा की।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47