Advertisement

एसपी रामकृष्ण साहू ने प्रशिक्षण शिविर में युवाओं को दिये सफलता के टिप्स

एसपी रामकृष्ण साहू ने प्रशिक्षण शिविर में युवाओं को दिये सफलता के टिप्स

रक्षित केन्द्र बेमेतरा में स्टोर शाखा, केंटीन तथा पुलिस कालोनी परिसर का जायजा कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

बेमेतरा – जिला पुलिस ने एक अच्छी पहल करते हुए युवाओं को पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक और बौद्धिक तौर पर मजबूत करने का बीड़ा उठाया हैैं। बेमेतरा पुलिस युवाओं को जिला पुलिस बल एवं भारतीय सैन्य बलों में अग्निवीर में भर्ती होने के लिए शारीरिक और लिखित परीक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जहां युवा रोज सुबह से ही पसीने बहा रहे हैैं, ताकि क्षेत्र के युवा पुलिस एवं अग्निवीर सेना में भर्ती होकर अपने माता पिता और जिलें का नाम रोशन कर सकें। बेमेतरा पुलिस प्रशासन ने अभिनव पहल उड़ान शुरू की है। छत्तीसगढ़ में पुलिस में भर्ती और भारतीय सैन्य बलों में अग्निवीर की भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी हैं, उन्हें निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा हैैं। इस प्रशिक्षण से नवयुवा शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनेंगे। इससे अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के सफलता में सहयोग मिलेगी।
आज 16 फरवरी शुक्रवार को सुबह जिलें के नये पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने रक्षित केन्द्र बेमेतरा पहुचें, जहां उन्होंने पुलिस एवं अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं को भविष्य के सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं विषम परिस्थितियों में अपनें नैतिक बल ऊंचा रखना, परिस्थितियों से लडने के लिए कई उदाहण प्रस्तुत कर टिप्स दिये। मेहनत और पूरी लगन-निष्ठा के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा युवाओं को आगे बढ़ने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सकारात्मकता और मेहनत युवाओं के लिए सफलता की कुंजी है। आपको हर चुनौतियों पर विजय पाते हुए अपनी सकारात्मकता को बनाए रखना है। कठिन परिस्थितियों से निकलने और अपनी मंजिल को पाने के टिप्स भी दिए और अपने अनुभव भी साक्षा किये। युवाओं की जोश को देखकर एसपी हुए गदगद तथा एसपी को अपने बीच पाकर युवाएं गदगद हुए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने रक्षित केन्द्र बेमेतरा में स्टोर शाखा, शास्त्रागार, केंटीन तथा पुलिस कालोनी परिसर का जायजा कर रख रखाव व साफ सफाई हेतु विशेष ध्यान रखने तथा एक खाली बडा सा जगह को खेल मैदान बनाने निर्देशित किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का मनोबल बढाये जाने के साथ कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के बारे में निर्देश दिया गया। इस दौरान रक्षित निरीक्षक मनीष सिंह राजपूत, उप निरीक्षक योगेश अग्रवाल, सउनि जहीर खान, प्रधान आरक्षक खुबचंद बघेल, पन्ना लाल सिन्हा, खिलेश्वर साहू, राजेश राजपूत, आरक्षक तारण घितोडे, पारसमणी साहू, जय गुप्ता, रेखन साहू, राकेश मरावी, श्रवण चंद्राकर एवं अन्य स्टाफ व प्रशिक्षणरत अभ्यर्थीगण उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47