Advertisement

रायपुर : जंगल में आग लगाने वालों की अब खैर नहीं :  रंगे हाथों पकड़े गए सभी 9 आरोपियों को जेल

रायपुर : जंगल में आग लगाने वालों की अब खैर नहीं :  रंगे हाथों पकड़े गए सभी 9 आरोपियों को जेल

वन परिक्षेत्र बागबाहरा के खल्लारी परिवृत्त के अंतर्गत रैताल पहाड़ी क्षेत्र में आग लगाने तथा वन्य प्राणियों के अवैध शिकार को अंजाम देने के पहले ही सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देशन तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में वन विभाग द्वारा वनों की सुरक्षा तथा वन अग्नि पर नियंत्रण तथा निगरानी के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

वन मंडलाधिकारी महासमुंद पंकज राजपूत ने बताया कि इस तारतम्य में विभागीय अमला द्वारा गत दिवस 2 मार्च को खल्लारी परिवृत्त के रैताल परिसर में भ्रमण किया जा रहा था। वहां वन्य प्राणियों के अवैध शिकार आदि के उद्देश्य से जंगल में आग लगा रहे 9 आरोपियों को मौके पर ही धर-दबोचा गया। इनमें ग्राम बोकरामुड़ाखुर्द तहसील बागबाहरा जिला महासमुंद के भूषण गोंड़, धनेश्वर गोंड़, गोपनाथ गोंड़, कार्तिक गोंड़, गोवर्धन गोंड़, खेमराज गोंड़, देवनाथ गोंड़ तथा डिंगर गोंड़ और ग्राम छीनपानी थाना जोंक जिला नयापारा उड़ीसा के बीजाधर गोंड़ शामिल हैं। प्रथम दृष्टया उक्त सभी 9 आरोपियों को अवैध शिकार आदि के उद्देश्य से वन में आग लगाने जैसी जघन्य अपराध को कारित करना पाया गया है। इसके मद्देनजर मौका पर पंचनामा तैयार कर आरोपियों से अपराध में संलिप्त जाल तथा हथियार और आग लगाने संबंधी सामग्री को जप्त कर उनके विरूद्ध वन अपराध के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। साथ ही उन्हें वर्तमान में न्यायिक रिमांड पर महासमुंद जेल भेज दिया गया है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47