Advertisement

सहायता केंद्र में परिवारजनों से वनमंत्री केदार कश्यप ने की मुलाकात, समस्याओं का किया त्वरित निराकरण

सहायता केंद्र में परिवारजनों से वनमंत्री केदार कश्यप ने की मुलाकात, समस्याओं का किया त्वरित निराकरण

अवैध प्लॉटिंग की शिकायतों पर कलेक्टर को कार्रवाई के निर्देश, भू-माफियाओं की खैर नहीं-केदार कश्यप

सहायता केंद्र का मिल रहा लाभ, समस्याओं का हो रहा तत्काल समाधान

रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सोमवार को वनमंत्री केदार कश्यप ने सहयोग केंद्र में परिवारजनों से मुलाकात की। राष्ट्रीय कार्यालय के तर्ज पर भाजपा ने प्रदेश में कार्यकर्ताओं के सुविधा और समस्या निवारण के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत की है। सहयोग केंद्र में जनसमस्याओं का समाधान करते मंत्री श्री केदार कश्यप तत्काल निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

परिवारजनों के समस्याओं का तत्काल समाधान, संबंधित अधिकारियों को निर्देश

वनमंत्री केदार कश्यप से भेंट करने पहुंचे भाजपा परिवारजनों के समस्याओं का त्वरित समाधान हुआ। उन्होंने बताया कि हमारे कार्यकर्ता हमारे अपने परिवार के लोग हैं। जिन समस्याओं का निराकरण फोन के माध्यम से तत्काल संभव था, ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर आवेदन उन्हें वाट्सएप के माध्यम से कार्रवाई और निराकरण के लिए भेज दिया गया। बाकी अन्य आवेदनों पर पत्राचार के माध्यम से संबंधित विभाग औऱ अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि सहयोग केंद्र समस्याओं के निराकरण के लिए ही शुरू किया गया है। हमारा प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक मामलों में हम त्वरित समाधान दें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अवैध प्लॉटिंग पर कलेक्टर को कार्रवाई के निर्देश

प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने अवैध प्लॉटिंग की शिकायत पर रायपुर कलेक्टर को कार्रवाई का निर्देश दिया है। अवैध कब्जा और प्लाटिंग को लेकर मंत्री ने कहा कि भूमाफियाओं का हौसला कांग्रेस शासन में बुलंद हुआ था। ऐसे भू-माफियाओं पर लगाम कसने का कार्य भाजपा शासन में होने लगा है। जितनी शिकायतें अवैध कब्जे और अवैध निर्माण के आएं हैं, ऐसे निर्माणों पर तत्काल रोक लगाकर बुलडोजर कार्रवाई करने निर्देशित किया गया है।
प्रभारी मंत्री कश्यप ने कहा कि राजधानी रायपुर को विकसित करने की योजना भाजपा ने बनाई है। सुव्यवस्थित तरीक़े से राजधानी को संवारने की दिशा में हम आगे बढ़ेंगे। इसलिए यह आवश्यक है कि राजधानी में हो रहे अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों पर रोक लगे।

सहयोग केंद्र में समस्याओं के निराकरण से परिवारजनों में संतुष्टि

प्रदेश भाजपा के इस नए पहल का लाभ ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को मिल रहा है। सहयोग केंद्र प्रभारी रूपनारायण सिन्हा ने बताया कि इस नए पहल से परिवारजनों के समस्याओं का जल्द निराकरण हो रहा है। तत्काल निराकरण मिलने से कार्यकर्ताओं में संतुष्टि है। उन्होंने बताया कि अब परिवारजनों को अपने कार्यों के समाधान के लिए कहीं भटकने की आवश्यकता नहीं है। सभी समस्याओं का समाधान सहयोग केंद्र के माध्यम से हो रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47