Advertisement

एसडीओपी बेरला ने युवाओं को भविष्य के सपनों को पूरा करने के लिए किया प्रोत्साहित

एसडीओपी बेरला ने युवाओं को भविष्य के सपनों को पूरा करने के लिए किया प्रोत्साहित

बेमेतरा पुलिस द्वारा युवाओं को पुलिस एवं भारतीय सैन्य बलों में भर्ती होने के लिए दे रहे निः शुल्क प्रशिक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – बेमेतरा पुलिस द्वारा रक्षित केन्द्र (पुलिस लाईन) बेमेतरा में युवाओं को जिला पुलिस बल एवं भारतीय सैन्य बलों में अग्निवीर में भर्ती होने के लिए शारीरिक और लिखित परीक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जहां युवा रोज सुबह से ही पसीने बहा रहे है। छत्तीसगढ़ में पुलिस में भर्ती और भारतीय सैन्य बलों में अग्निवीर की भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी हैं, उन्हें निः शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा हैैं। आज 19 फरवरी सोमवार को सुबह एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल ने रक्षित केन्द्र बेमेतरा पहुचें, जहां उन्होंने पुलिस एवं अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं को भविष्य के सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं खुब मन लगाकर पूरी लगन-निष्ठा के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। उपस्थित सभी युवाओं से बातचीत कर शारीरिक और लिखित परीक्षा के संबंध में चर्चा कर युवाओं को अपने भविष्य के लक्ष्य को पुरा करने के लिए दृढ संकल्प से मेहनत कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का हौसला अफजाई किया और अपने अनुभव भी साक्षा किये। इस दौरान एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, उप निरीक्षक योगेश अग्रवाल, आरक्षक तारण घितोडे, पारसमणी साहू, चंद्रेश साहू, रेखन साहू, श्रवण चंद्राकर एवं अन्य स्टाफ व प्रशिक्षणरत अभ्यर्थीगण उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47