Advertisement

नपं बेरला के वार्ड 11 स्थित मड़ई मैदान में पहुंची संकल्प यात्रा रथ

नपं बेरला के वार्ड 11 स्थित मड़ई मैदान में पहुंची संकल्प यात्रा रथ

विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण का हुआ आगाज

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – जिलें में विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण की शुरुवात आज से हो गई हैं। जिसके परिपेक्ष्य में संकल्प यात्रा रथ जिले के नगर पंचायत बेरला के वार्ड क्रमांक 11 स्थित मड़ई मैदान पहुंची, जहां पर क्षेत्र के लगभग 1680 की संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने आमजनों की भीड़ के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान सभी नागरिकों क़ो विकसित भारत का संकल्प भी दिलाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों तथा आम नागरिकों के साथ क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। नगर पंचायत बेरला के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वनीष दुबे ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान सरकार की योजनाओं का नागरिकों को अधिक से अधिक लाभ पहुँचाने शिविर भी लगाया गया था। जिस हेतु निकाय द्वारा लगातार मुनादी भी कराया गया था। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों को आमंत्रित भी किया गया था। मेरी कहानी मेरी जुबानी के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के द्वारा मंच के माध्यम से प्रतिक्रिया भी जाहिर की गई तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा के स्वागत हेतु नगर पंचायत बेरला के स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा प्रातः 11 बजे से ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, जिसे कार्यक्रम के अंत में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान अलग अलग विभाग में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें सम्मानित भी किया गया तथा जनसमान्य क़ो शासकीय कैलेंडर दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि बलराम पटेल, मानक सिंह चतुर्वेदी, पार्षद शिवझड़ी सिन्हा, तहसीलदार मनोज गुप्ता के साथ समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं आम नागरिकों ने भाग लिया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47