Advertisement

क्षेत्रीय सरस मेला 2024 का आयोजन 19 से 28 फरवरी तक

क्षेत्रीय सरस मेला 2024 का आयोजन 19 से 28 फरवरी तक

रायपुर। साइंस कॉलेज मैदान, जीई रोड के खेल परिसर में क्षेत्रीय सरस मेला 2024 का 19 से 28 फरवरी तक आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 20 फरवरी को शाम 7 बजे मेले का शुभारंभ करेंगे। उनके साथ मंत्रिमंडल उपस्थित रहेंगे। मेले में महिला स्व सहायता समूह एवं कलाकारों उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। मेला सुबह 10 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक चलेगा, जिसमें आप भारतीय कलाओं का अनुभव कर सकते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

क्षेत्रीय सरस मेला 2024 में मध्यप्रदेश, झारखंड, पंजाब, कश्मीर समेत 11 राज्य की महिलाएं शामिल होंगी। मेले में 200 से ज्यादा स्टालों में देशभर से समूहों के सदस्य अपने हथकरघा उत्पादों को विक्रय के लिए प्रदर्शित करेंगे। सरस मेले का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य आजीविका मिशन ‘बिहान’ की ओर से किया जा रहा है।

क्षेत्रीय सरस मेले का आयोजन महिलाओं के सशक्तीकरण तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं को बाजार देने के उद्देश्य से किया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित सरस मेला 28 फरवरी तक चलेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47