Advertisement

कन्टेनर वाहन से डीजल चोरी कर खरीद बिक्री करने के मामले मे 02 आरोपी किये गए गिरफ्तार।

कन्टेनर वाहन से डीजल चोरी कर खरीद बिक्री करने के मामले मे 02 आरोपी किये गए गिरफ्तार।

दीपक कुमार साकिन सिंघपुर जिला गया बिहार द्वारा थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी कन्टेनर चालन का कार्य करता हैं कि घटना दिनांक 16/02/24 कों प्रार्थी अपने कन्टेनर वाहन कों रात मे जजगा स्तिथ वाटिका ढाबा मे खड़ा कर ढाबा मे खाना खाकर सो गया था, प्रार्थी सुबह उठकर देखा तो उसके कन्टेनर वाहन के डीजल टैंक का ताला टुटा हुआ था जो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कन्टेनर वाहन का ताला तोड़कर कुल 160 लीटर डीज़ल चोरी कर लिया गया था, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना लखनपुर मे अपराध क्रमांक 38/24 धारा 379, 411, 285, 34 भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के संदेहियो पर मुखबीर तैनात किये गए थे, जो मुखबीर सूचना पर संदेही राजेंद्र सिंह एवं खरीददार कृष्णा सिंह की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) राजेंद्र सिंह उर्फ़ मोनू उम्र 21 वर्ष साकिन भाउखांड थाना माडा जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश हाल मुकाम कवलगिरी थाना उदयपुर (02) कृष्णा सिंह उम्र 58 वर्ष साकिन अमगसी थाना लखनपुर का होना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर जजगा ढाबा एवं आसपास खड़ी गाड़ियों से डीज़ल पेट्रोल की चोरी कर खरीद बिक्री करना स्वीकार किया गया, जो आरोपियों के निशानदेही पर चोरी किया गया डीज़ल 80 लीटर सहित कुल 300 लीटर डीज़ल पेट्रोल कुल किमती लगभग 34000/- रुपये बरामद किया गया हैं, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना लखनपुर से प्रधान आरक्षक नरेंद्र जांगड़े, रवि सिंह, आरक्षक तेजराम भगत, अमरेश दास, देवेंद्र सिंह शामिल रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47