Advertisement

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जागते हुए सपने देख रहे हैं- संजय श्रीवास्तव

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जागते हुए सपने देख रहे हैं- संजय श्रीवास्तव

छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ होने वाला हैं: भाजपा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के उस बयान कि छत्तीसगढ़ में आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी से बेहतर प्रदर्शन करेगी इस पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज खुद सपने देख रहे हैं वो भी जागते हुए ..? ऐसा बचकाना बयान देकर वो केवल अपने आप को ही खुश कर रहे हैं क्योंकि हकीकत वो अच्छे से जान चुके है कि छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश से कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा साफ़ होने वाला हैं। देश की जनता कांग्रेस पार्टी की विकास विरोधी , गरीब विरोधी , सनातन धर्म और संस्कृति विरोधी , अलगाववादी नीतियों को अच्छे से जान चुकी हैं और सिरे से उसे नकार चुकी हैं इसका जीता जागता उदाहरण हैं हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जनता ने तीन राज्यों में सत्ता से बाहर कर दिया। भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने आगे कहा कि आज पूरे विश्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का डंका बज रहा हैं उनकी नीतियों की वजह से ही भारत आज विकासशील से विकसित देश बनने की ओर अग्रसर हैं वर्ष 2014 में जब से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है भारत आज विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा हैं और बहुत जल्द मोदी जी के तीसरी बार देश की बागडोर सम्हालते ही हम विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी हैं जिसने अपने घोषणा पत्र में किए गए एक एक वायदे को पूरा किया है क्योंकि यह महज़ घोषणा पत्र नहीं है ये तो मोदी जी की गारंटी है जो हर हाल में पूरा होगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज विधानसभा चुनाव में अपनी सीट तो बचा नहीं पाए और लोकसभा चुनाव जीतने के सपने देख रहे हैं वो भी जागते हुए..? इन्हीं के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा अगर इनमें थोड़ी सी भी नैतिकता बची होती तो हार की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे देते । दरअसल दीपक बैज ऐसा बयान देकर अपना नंबर राष्ट्रीय नेताओं के सामने बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि उनकी प्रदेश अध्यक्ष पद की कुर्सी किसी तरह बची रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47