Advertisement

03 मार्च को जिले भर में पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा

03 मार्च को जिले भर में पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूरजपुर// जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 2024 का आयोजन जिले में 03 मार्च 2024 को किया जा रहा है। जिसमें 03 मार्च 2024 को बूथ पर तथा 04 एवं 05 मार्च 2024 को घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। जिले में पल्स पोलियो अभियान हेतु लगभग (01 लाख 28 हजार 788) 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जायेगी। जिसके लिये 724 पालियों बूथ पर 900 टीम तथा 2 हजार 336 कर्मचारी निर्धारित स्थान पोलिंग बूथ, रेलवे स्टेशन, हाट बाजार, बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलायेगें। जिले से उक्त अभियान की सतत निगरानी हेतु प्रत्येक विकास खण्डों हेतु मॉनिटरिंग टीम का गठन किया गया है, टीम के द्वारा 03 मार्च 2024 को बूथ लेवल पर भ्रमण तथा 04 एवं 05 मार्च को घर-घर भ्रमण कर अभियान की सतत निगरानी की जायेगी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला टीकाकरण अधिकारी की देखरेख में जिले की टीम अभियान को सफल बनाने हेतु भ्रमण करेगी। अभियान के सफल संचालन हेतु कलेक्टर की अध्यक्षता में जिले के समस्त जिला अधिकारियों की बैठक का आयोजन 20 फरवरी को किया गया। जिसमें कलेक्टर द्वारा अभियान को सफल बनाने हेतु अपेक्षित सहयोग हेतु जिला अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47