Advertisement

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) अंतर्गत कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) अंतर्गत कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सूरजपुर// कलेक्टर रोहित व्यास ने आज स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) अंतर्गत समीक्षा बैठक ली। शहर बने स्वच्छ इस दिशा में बेहतर कार्य हो इसके लिए कलेक्टर ने नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के सीएमओ को सघन जन जागरूकता अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया। व्यापारियों, दुकानदारों के साथ बैठक आयोजित करने के लिए निर्देशित किया, इसके साथ ही कचरा प्रबंधन में व्यापारियों, दुकानदारों को सहयोग मिले इसके लिए उन्हें प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मार्केट एरिया में दुकानदार कचरा प्रबंधन में सहयोग नहीं करता और दुकानों के बाहर या खुले में कचरा फेंकतें हैं, तो उस स्थिति में नियमानुसार कड़ी कार्रवाही व अर्थदण्ड लगाये जायेंगे।
बैठक में नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत से उपस्थित सीएमओ व अन्य संबंधित अधिकारियों को स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) घटक पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । कलेक्टर ने डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन और गीले व सूखे कचरे के पृथक्करण पर विशेष जोर देने के लिए कहा। पब्लिक टॉयलेट की नियमित सफाई व्यवस्था, तालाबों के आसपास की सफाई इत्यादि पर संबंधितों को निर्देशित किया।
बैठक में नगर पालिका परिषद सीएमओ श्रीमती मुक्ता सिंह चौहान, सिटी मिशन मैनेजर (डुडा) से प्रवीण घोष व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57