Advertisement

मुख्यमंत्री का जन्मदिन, विधायक मोतीलाल साहू ने बच्चों को दिया न्योता भोज

मुख्यमंत्री का जन्मदिन, विधायक मोतीलाल साहू ने बच्चों को दिया न्योता भोज

रायपुर//ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत टेमरी स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय के बच्चों संग न्योता भोज दिया विधायक साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के एक दिन पूर्व स्कूली बच्चों के साथ न्योता भोज कर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामना प्रेषित किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कल 21 फरवरी को जन्म दिवस है। विधायक साहू ने बच्चों को स्वयं भोजन परोसा एवं उनके बीच चटाई पर बैठकर भोजन भी किया । भोजन के दौरान विधायक ने अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए बच्चों को पौष्टिक भोजन के लाभ और शिक्षा ग्रहण के महत्व पर बात करते दिखे। स्कूली बच्चे अपने बीच अपने विधायक को भोजन परोसते और भोजन ग्रहण करते देख काफ़ी उत्साहित रहें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इस अवसर पर साहू ने विद्यालयीन विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि न्योता भोजन का उद्देश्य समुदाय के बीच अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि तथा सभी समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना विकसित करना है।विधायक श्री मोतीलाल ने आगे कहा कि अगर बच्चे पौष्टिक भोजन करेंगे तो उनके शारीरिक एवं बौद्धिक विकास में सकारात्मक गति मिलेगी और शरीक तथा मानसिक रूप से मज़बूत बच्चे शिक्षा में अग्रणी रहेंगे हमारे बच्चे शिक्षा में अग्रणी रहेंगे तब प्रदेश एयर देश का भविष्य भी अग्रणी रहेगा। न्योता भोजन की अवधारणा सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह पूरी तरह से स्वैच्छिक है और समुदाय के लोग अथवा कोई भी सामाजिक संगठन, स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते हैं अथवा अतिरिक्त पूरक पोषण के रूप में खाद्य सामग्री का योगदान कर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिशा निर्देश से यहाँ प्रत्येक स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को दिए जाने वाले गर्म भोजन को सामुदायिक भागीदारी की बदौलत और अधिक पोषक बनाने की पहल प्रारंभ हो गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57