Advertisement

जिलें के दो निरीक्षक एवं दो उपनिरीक्षक के स्थानांतरण पर दी गई विदाई

जिलें के दो निरीक्षक एवं दो उपनिरीक्षक के स्थानांतरण पर दी गई विदाई

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – जिलें के थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में पदस्थ निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा का बेमेतरा जिलेें से स्थानांतरण पर जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ चौकी के लिए कार्यमुक्त किया गया। जिन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिन्हे पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित कर उन्हें भाव पूर्ण विदाई दी गई। साथ ही उनके स्वस्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की गई। स्थानांतरित निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा ने बेमेतरा जिलें में लगभग 3 साल का बहुत अच्छा कार्यकाल रहा, बहुत से गंभीर मामले में उनका अच्छा विवेचना रहा, जिसमें अच्छा सफलता मिली। निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा ने बेमेतरा जिलें में बिताये अपने अनुभव को साथ साझा किया एवं पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने भी निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा के कार्यो का प्रशंसा करते हुए उनको उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिये। राजपत्रित अधीकारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ व अन्य पुलिस स्टाफ भी निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा के साथ किये कार्यो का प्रशंसा कर अपने अनुभव को सांझा किये एवं नये जिलें में जाने के लिए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिये। इस अवसर पर निरीक्षक संतोषी ग्रेस, प्रभारी स्टेनो अजय कुमार देवांगन, एसआरसी लिपिक सउनि दीपक गर्जेवाल सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहें।
साथ ही बेमेतरा जिलें में पदस्थ निरीक्षक भावना सिंह को नवीन पदस्थापना जिला सारंगढ-बिलाईगढ एवं उप निरीक्षक कमलेश पाल को जिला महासमुंद व उप निरीक्षक खेदुराम उईके को जिला राजनांदगांव के लिए कार्यमुक्त किया गया तथा पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित कर उनके स्वस्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की गई। सभी की कार्यो का प्रशंसा करते हुए उनको उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिये।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47