छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

बेमेतरा क्षेत्र में सीसी रोड के लिए 37.80 लाख की स्वीकृति

बेमेतरा क्षेत्र में सीसी रोड के लिए 37.80 लाख की स्वीकृति

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – विधानसभा बेमेतरा स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत बेमेतरा जिलेें के विभिन्न गावों में विकास कार्यों के लिए 37 लाख 80 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक दिपेश साहू की अनुशंसा पर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत उक्त स्वीकृति दी है।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय बेमेतरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड एवं विधानसभा बेमेतरा के जनपद पंचायत बेरला के ग्राम पंचायत संण्डी पंचायत भवन से मेन रोड़ तक सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य के लिए 5.20 लाख रूपये, ग्राम पंचायत भरचट्टी के ग्राम तबलघोर से बजरंगबली के पास पक्का सीसी रोड़ निर्माण कार्य के लिए 2.60 लाख रूपये, ग्राम पंचायत किरीतपुर दीनूराम साहू के घर से विजय साहू के घर सीसी रोड़ निर्माण कार्य के लिए 5.20 लाख रूपये, ग्राम पंचायत नेवनारा मोती जांगड़े के घर से सुखचंद के घर तक सीसी रोड़ निर्माण कार्य के लिए 5.20 लाख रूपये, ग्राम पंचायत देवादा सांस्कृतिक मंच का निर्माण के लिए 3 लाख रूपये, ग्राम पंचायत बहेरघट शिवदयाल चक्रधारी के घर से संतू निषाद के घर तक सीसी रोड़ निर्माण के लिए 6.20 लाख रूपये, विकासखण्ड एवं विधानसभा बेमेतरा के ग्राम पंचायत भुरकी में मेन रोड़ से मुक्तिधाम तक सीसी रोड़ निर्माण कार्य के लिए 5.20 लाख रूपये, ग्राम पंचायत बहिंगा में जोहित साहू के घर से द्वारका के घर तक सीसी रोड़ निर्माण कार्य के लिए 2.60 लाख रूपये, ग्राम पंचायत बहिंगा में गौरा गौरी चौक सीमेंटी करण के लिए 2.60 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं। इन निर्माण कार्यों के लिए क्रियान्वयन एजेंसी विधायक निधि विकास योजनांतर्गत से निष्पादित कार्य के बारे में स्थानीय जनता को अवगत कराने के लिए विधायक के नाम सहित विधायक निधि विकास योजनांतर्गत कार्य लिखित सूचनापट कांक्रीट बोर्ड एवं स्पष्ट रूप से कार्य स्थल पर लगाया जावे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!