Advertisement

महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने प्रदर्शन

महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने प्रदर्शन

छत्तीसगढ में भाजपा की सरकार आने के महज 3 माह के अंदर स्वास्थ्य सेवाऐं जिस प्रकार ध्वस्त हो गयी हैं, उसे लेकर आज शनीवार को सरगुजा जिला महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। गुरुवार को ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एम0सी0एच0 हॉस्पीटल में प्रसव पीडा झेल रही एक ग्रामीण महिला ने अस्पताल के बालकनी में मृत शिशु का प्रसव हुआ था। शंकरगढ से मेडिकल कॉलेज रेफर इस महिला को प्रसव पीडा हो रही थी। प्रसव पीडा की हालत में उस महिला को सोनोग्राफी के लिये सोनोग्राफी कक्ष के बाहर घंटो इंतजार कराया गया। इस दौरान इस महिला कोे सोनोग्राफी कक्ष के पास बालकनी में मृत शिशु का प्रसव हुआ। बताया जाता है कि एम0सी0एच0 भवन में लिफ्ट और रिवाल्विंग चेयर की व्यवस्था होने के बावजूद महिला को पैदल सीढियों से सोनोग्राफी के लिये भवन के उपरी तल पर ले जाया गया। इस अमानवीय घटना के होने के 2 दिन के बाद भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन ने न तो कोई जांच की है न ही जिम्मेदार पर कोई कारवाई की गयी है। आज प्रदर्शन के दौरान जिला महिला कांग्रेस(शहर) की अध्यक्ष सीमा सोनी ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन संवेदनहीन हो गया है। उसे तुरंत जवाबदेह स्टाफ पर कारवाई करनी चाहिये। मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गये ज्ञापन में यह मांग की गई है कि पिडिता को शासन तत्काल मुआवजा प्रदान करे। युवा कांग्रेस अम्बिकापुर के ब्लॉक अध्यक्ष शुभम जायसवाल ने कहा कि एक ओर अम्बिकापुर के विधायक बेबुनियाद और झूठी बयानबाजी कर रहे हैं, वही दूसरी ओर पूरे सरगुजा संभाग को स्वास्थ्य सुविधा देने वाला मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेपटरी हो रहा है। इस दौरान गीता प्रजापति, शमा परवीन, गीता श्रीवास्तव, फौजिया बाबर, हीरो बडा, आनंदी तिग्गा, विनिता शर्मा, शालिनी नंद, रुपा, रश्मि सोनी, सपना सिन्हा, संगीता मिंज, सरला राय, रजनी महंत, उर्मीला कुशवाहा, रंजू सिन्हा, ममता सिंह, उषा शर्मा, गृरुप्रीत सिद्धू, चंद्रप्रकाश सिंह, काजू खान, दिनेश शर्मा, अमित सिंह, अमित तिवारी राजा, अंशु गुप्ता, आतिफ, आफताब, राहुल सोनी, अतुल, अंकुश, आर्यमान, अनिकेत, दिव्यांशु, सालिक, रवि, सलीम, मिथुन, पीयूष, अनुग्रह, दीपू, सुमित, विशाल, मनीष, गांगी बाई शिप्रा शर्मा, निर्मला केहारी, सरोज टोप्पो, प्रिति सिंह, अनिता सिन्हा, हेमलता कुजूर, अंजू, विमला टोप्पो, अनुराधा दास, पूजा शर्मा, सरोज सिंह, अनिता रजक आदि उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रिजेंट केमिकल के अभाव में 20 दिन से ठप हमर लैब

पूर्व उपमुख्यमंत्री के द्वारा सरगुजा संभाग की जरुरतों को ध्यान में रखकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर में हमर लैब की स्थापना की गई थी। इसके माध्यम से मरीजों को मुफ्त जांच परीक्षण की सुविधा प्राप्त होती थी। लगभग 25 दिनों से रिजेंट केमिकल के अभाव में यह लैब ठप पडा हुआ है। लोंगों को पैसे खर्च कर निजि लैब में जांच करानी पड रही है। बताया जा रहा है कि सी0जी0एम0एस0 के द्वारा 2 माह से बजट आबंटित नहीं किये जाने के कारण लैब में रिजेंट केमिकल की खरीदी ही नहीं हो पा रही है। आज के धरना प्रदर्शन के उपरांत इस अव्यवस्था को लेकर भी मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47