Advertisement

मोदी की गारंटी वाली सरकार में जनता की सुरक्षा की गारंटी नही

मोदी की गारंटी वाली सरकार में जनता की सुरक्षा की गारंटी नही

साय सरकार में राष्ट्रपति के दत्तकपुत्र हो या संत महात्मा कोई सुरक्षित नहीं

साय सरकार के दो महीने में 30 से अधिक हत्या, सैकड़ो जगह चाकूबाजी, लूटपाट, रेप गेंग रेप की घटना हुई

रायपुर//प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रतनपुर के सिद्ध मुनि आश्रम कका पहाड़ के काली कमली वाले बाबा श्याम सुंदर दास के ऊपर चाकू से हमला हो जाता हैं. साय सरकार के 2 महीने में छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं., गौ रक्षक साधुराम यादव की हत्या, राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र की हत्या हो गई। दो महीना में 20 से अधिक हत्या, 26 से अधिक नक्सली हमला सैकड़ो जगह चाकू बाजी, दर्जनो लूटपाट, सुदखोर,भू-माफिया का आतंक बढ़ गया, गांजा तस्कर, ड्रग्स तस्कर, दर्जनों रेप-गैंगरेप की घटना हो जाती है, स्कुल जाने वाले बच्चे असुरक्षित है. पूरा प्रदेश में कानून व्यवस्था लड़खड़ा गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी की गारंटी के नाम से सरकार में आए लोग आम जनता को सुरक्षा की गारंटी नहीं दे पा रहे हैं.भाजपा सरकार नागरिकों को जीवन जीने का सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में नाकामयाब साबित हो गईं हैं. अपराधिक घटना होने के बाद अपराधी बेखौफ होकर घूम रहा है सुदखोरों के दबाव में आम व्यक्ति आत्महत्या कर ले रहा है और सरकार में बैठे लोग मौन है 2 महीने में पूरे प्रदेश में अराजकता की स्थिति निर्मित हो गई है भू माफिया सूदखोर भाजपा नेताओं से नजदीकी बताकर आम जनता को डरा धमका रहे. गरीबों के मकान दुकान पर भू माफिया के द्वारा कब्जा करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि गृह मंत्री हवा हवाई बयान बाजी देने के बजाय धरातल में काम करें अपराधियों के ऊपर कानून का खौफ दिखना चाहिए. आम जनता को स्वस्थ वातावरण मिलना चाहिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47